Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Breaking News Update : इजरायल पर ईरान ने दागीं 100 से अधिक मिसाइलें, IDF की ओर से भी किया जोरदार पलटवार,आधार कार्ड में निशुल्क संशोधन का अंतिम दिन

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2025
in स्पेशल
0
breaking news today 14 june 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Breaking News Update : इजरायल पर ईरान ने दागीं 100 से अधिक मिसाइलें, IDF की ओर से भी किया जोरदार पलटवार

Israel-Iran Tensions Latest Updates: इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। जिसमें ईरान के छह वैज्ञानिक और कई मिलिट्री कमांडर के मारे जान की सूचना मिली थी। इस बार ईरान की ओर से भी पलटवार किया गया है। इजरायल पर ईरान ने 150 से अधिक मिसाइलें दागीं हैं। ईरान ने अपनी जवाबी कार्रवाई को ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया है। बता दें मध्य पूर्व में क्षेत्रीय तनाव थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्थिति पर चर्चा की। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को परमाणु समझौता करने की चेतावनी दी है। मध्य-पूर्व में यह तनाव अस्थिरता को बढ़ा रहा है।

‘ठग लाइफ’…. निर्माताओं से कर्नाटक HC ने मांगा जवाब

कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ के निर्माताओं से जवाब तलक किया है। साथ ही निर्देश दिये हैं कि वे कन्नड़ साहित्य परिषद के उस आवेदन पर अपना पक्ष कोर्ट में रखें जिसमें राज्य में फिल्म ठग को रिलीज करने पर प्रतिबंध से संबंधित मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गयी है।

Related posts

major crisis regarding the lake boundaries in Bhopal Whose business and whose home are at risk due to the NGT order

भोपाल में तालाब की हद का ‘महासंकट’! NGT के आदेश से किसका धंधा, किसका घर संकट में?

September 6, 2026
Does your car run only 30 km a week Before Even a parked car needs a workout

सप्ताह में सिर्फ 20-30 KM चलती है कार? सावधान! खड़ी कार को भी चाहिए ‘वर्कआउट’

September 6, 2026

पुणे में बारिश ने घोली ठंडक,कई इला​के जलमग्न

महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजीनगर में केबल 3 घंटे में 55 मिमी मानसूनी बारिश ने कई इलाकों में परेशानी खड़ी कर दी है। जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग IMD ने बारिश को लेकर कोंकण में ‘रेड’ अलर्ट और पुणे में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही आगामी दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है । मुंबई और ठाणे में भारी वर्षा की संभावना के चलते IMD की ओर से ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली‑मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का अंतिम ट्रायल

दिल्ली और मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का 82 किलोमीटर का अंतिम ट्रायल चल रहा है। इसके जून के अंत तक पूरा होने और संचालन शुरू होने की सम्भावना है। इससे NCR क्षेत्र में कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर होगी।

आधार कार्ड में निशुल्क संशोधन का अंतिम दिन

UIDAI की ओर से आज शनिवार 14 जून को आधार कार्ड विवरण में निःशुल्क संशोधन की अंतिम तिथि घोषित की है। आज शनिवार के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन पर शुल्क लागू होगा।

मानसून से पहले यूपी में मॉकड्रिल

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से मानसून से पहले बाढ़ और जल भराव से निपटने की तैयारी के लिए रिमोट सेंसिंग आधारित माइक्रो‑मैपिंग की शुरूआत की है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 20 जून और पश्चिमी हिस्से में 25 जून से शुरू होने वाले मानसून के मद्देनज़र 26 जून को इन क्षेत्रों में mock drill आयोजित किया जा रहा है।

आरबीआई ने रेपो ऑपरेशन टाला

RBI की ओर से तीसरी बार लगातार अपने 14‑दिवसीय रेपो ऑपरेशन को टाल दिया गया है। सरकारी बॉन्ड बायबैक और मॅच्योरिटीज से अनुमानित करीब ₹1,057 अरब प्रवाह देखते हुए ही यह कदम मौजूदा तरलता को बनाए रखने के उद्देश्य से आरबीआई की ओर से उठाया गया है।

मौसम ने यूपी में भी कराई स्कूलों की छुट्टी

देश के कई राज्यों में इस समय बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। इस उत्तर प्रदेश भी शालिम है। ऐसे में राज्य के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के सभी मान्यता प्राप्त और परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में वृद्धि का एलान कर दिया गया है। अब इन स्कूलों में 30 जून 2025 तक ग्रीष्म अवकाश बढ़ा दिया है। यह सभी स्कूलों में अब 1 जुलाई 2025 से दोबारा घंटी बजेगी और स्कूल खुलेंगे।

केरल के कई जिलों में भारी बारिश से स्कूलों की छुट्टी

वहीं केरल में भारी बारिश के चलते कई जिलों में 14 को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Tags: #Iran fired more than 100 missiles on Israel#Israel IDF strong responseBreaking news update
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version