Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: नहीं रहे कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, कुर्ला में बस ने 30 लोगों को कुचला, चार की मौत,राजनाथ सिंह की रूसी रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव के साथ बैठक

DigitalDesk by DigitalDesk
December 10, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नहीं रहे कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा

कर्नाटक के पूर्व सीएम, पूर्व विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का मंगलवार को निधन हो गया। आज मंगलवार को तड़के 2:45 बजे बेंगलुरु स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को आज मंगलवार को मद्दुर ले जाया जा रहा है। बता दें एस एम कृष्णा का जन्म 1932 में हुआ था। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है। उन्होंने साल 1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली तो वहीं वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। कृष्णा को 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया था। 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी। बता दें मार्च 2017 में एसएम कृष्णा ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। केन्द्र सरकार ने 2023 में एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज हो सकती है रुस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की यात्रा पर हैं, वे रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। राजनाथ सिंह सैन्य सहयोग पर भारत और रूस अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक में भी हिस्सा लेंगे। वहीं भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रुस की राजधानी मॉस्को में INS तुशील को भारतीय नौसेना में शामिल भी करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रूसी रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव के साथ बैठक भी करेंगे।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर मची खींचतान, लालू बोले—कांग्रेस के विरोध का कोई अर्थ नहीं

इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर खींचतान चल रही है। इस बीच बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। अपने बयान में RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ही इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। लालू ने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है, लेकिन उसके विरोध का कोई मतलब नहीं है। ममता बनर्जी को ही गठबंधन का नेता बनाया जाना चाहिए। लालू यादव ने इस दौरान जोर देकर यह भी कहा कि बिहार में होने वाले अगले विधानसभा के चुनाव में उनकी पार्टी आरजेडी सत्ता में आएगी।

मुंबई के कुर्ला बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। मृतकों में तीन पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।

  • तेज रफ्तार बस ने 30 लोंगों को कुचला
  • मुंबई में में हुए हादसे में 6 की मौत:26 घायल
  • शिवसेना विधायक बोले- ब्रेक खराब हुआ था
  • ड्राइवर ने गलती से एक्सेलरेटर को दबा दिया
  • मुंबई के कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी बस
  • घायलों को सायन और कुर्ला भाभा में कराया भर्ती

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम

  • रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम
  • दोपहर 12.20 बजे बालौदाबाजार-भाटापार होंगे रवाना
  • सोनाखान में श्रद्धानजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • शाम 5 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे सीएम
  • चयनित अभ्यार्थियों को करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
  • शाम 6 बजकर 5 मिनिट पर सीएम निवास पहुंचेंगे

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश भर में ब्लॉक स्तरीय धरना

  • धान बेचने में किसानों की परेशानियों को लेकर धरना
  • सभी ब्लॉक में होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
  • स्थानीय अधिकारी को राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
  • पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ने कर्नाटक के आधा दर्जन जिलों में छापेमारी की है। जिसमें करीब 10 अधिकारियों को निशाना बनाया।

फिलीपींस में ज्वालामुखी विस्फोट के चलते वहां करीब 87 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया।

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की हरमीत कौर ढिल्लों को अटार्नी जनरल का उम्मीदवार बनाया है।

काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने का ASI सर्वे कराने के लिए याचिका दायर की गई है। जिसपर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।

Post Views: 210
Tags: #delhi-punjab-haryana news #Former CM SM Krishna passes away#liveindia.news #news-updates#mumbai kurla bus accident
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version