Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

RCB की व‍िक्ट्री परेड से पहले भगदड़…पहली गिरफ्तार,राहुल गांधी का बिहार दौरा,दशरथ मांझी का करेंगे स्मरण,ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 41वीं वर्षगांठ,बिहार में पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर टैक्स में छूट

DigitalDesk by DigitalDesk
June 6, 2025
in स्पेशल
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

RCB की व‍िक्ट्री परेड से पहले भगदड़…पहली गिरफ्तार

RCB marketing head arrested: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें बेंगलरु में 4 जून को हुई RCB की व‍िक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मामले में पुल‍िस की ओर से यह पहली ग‍िरफ्तारी की गई है। निखिल के साथ ही पुलिस ने 3 लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया है। बता दें इस मामले में पुल‍िस की ओर से FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। ज‍िसके बाद यह पहला एक्शन हुआ है।

राहुल गांधी का बिहार दौरा,दशरथ मांझी का करेंगे स्मरण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार 6 जून को नालंदा जिले के राजगीर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे अति पिछड़ा समाज के युवाओं से संवाद करेंगे। यह राहुल गांधी का इस वर्ष का पांचवां बिहार दौरा है।जिसे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सबसे पहले राजगीर पहुंचने वाले है। यहां आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन को वे संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन के बाद राहुल गांधी सीधे दशरथ मांझी के गांव पहुंचने वाले हैं। जहां उनकी प्रतिमा पर राहुल माल्यार्पण करेंगे। नवंबर दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी का यह बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Related posts

Technology fails before the twin sisters from Rampur Find out what special solution the DM provided

रामपुर की जुड़वा बहनों के आगे फेल हुई टेक्नोलॉजी!…बायोमीट्रिक बना मुसीबत, विशेष तकनीकी समाधान से बने दोनों के आधार

October 29, 2026
Why do the headlights on these two wheelers always remain ON Find out the key reason behind the rule implemented in 2017

इन दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा ON क्यों रहती है? जानिए 2017 में लागू हुए नियम की बड़ी वजह

October 29, 2026

ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 41वीं वर्षगांठ

पंजाब में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पर आज ही के दिन छह जून 1984 को सेना की ओर से ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया था। जिसकी 41वीं वर्षगांठ आज है। इस अवसर पर आज शुक्रवार को सुबह श्री दरबार साहिब में पाठ और अरदास के कार्यक्रम शांतिपूर्वक जारी हैं। इस दौरान सिख राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के नेताओ के साथ ही सिख संगठन और भारी संख्या में संगत भी स्वर्ण मंदिर में मौजूद है। श्री अकाल तख्त साहिब में वार्षिक शहीदी समारोह में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन समारोह का आयोजन होगा। अरदास और हुकमनामा के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज कौम के नाम अपना संदेश भी देंगे। इसके बाद शहीदों के परिजनो को सिरोपा के साथ सम्मानित किया जाएगा।

बिहार में पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर टैक्स में छूट

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग प्रक्रिया को सक्रिय रूप से शुरू कर दिया है। राजधानी पटना और वैशाली में पहले से ही वाहन स्क्रैपिंग सेंटर कार्यरत हैं। जहां वाहन मालिक अपने पुराने वाहनों को नष्ट करवा सकते हैं। इस योजना के तहत निजी वाहनों की स्क्रैपिंग पर टैक्स में 25% छूट, वाणिज्यिक वाहनों की स्क्रैपिंग पर टैक्स में 15% छूट ओर सरकारी और निजी वाहनों के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैंं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग IMD ने दिल्ली के साथ राजस्थान, केरल सहित कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ ही साथ हीटवेव की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि बिहार में अगले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है।

बिहार गरमी से बेहाल

बिहार में आज लोगों को भीषण गर्मी झेलना पड़ेगी। इसके लिए वे लिए तैयार रहें। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार 6 जून से 10 जून तक पूरे बिहार में कहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बिहार के पूर्वी हिस्से में स्थित सीमांचल इलाके में हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य किसी भी जिले में आने वाले 4 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। बिहार मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। दक्षिण बिहार में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

OFSS बिहार मेरिट लिस्ट की गई जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आज शुक्रवार 6 जून को कक्षा 11वीं के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। चयनित छात्र इसी माह 28 जून 2025 तक प्रवेश ले सकते हैं।

RRB NTPC परीक्षा को किया रद्द

बिहार के एक परीक्षा केंद्र पर आज RRB NTPC CBT 1 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही नई परीक्षा की तिथि को जल्द ही घोषित किया जाएगा।

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आगाज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कृषि संकल्प अभियान का आगाज किया गया है। जिसमें आज शुक्रवार को 700 से अधिक वैज्ञानिकों की टीम बिहार के किसानों से संपर्क करेगी। किसानों से जुड़ा यह अहम अभियान “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत ही चलाया जा रहा है।

रूस के एंजल्स में ड्रोन हमले से लगी भीषण आग

रुस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बी शुक्रवार को रूस के सारातोव क्षेत्र के एंजल्स शहर में ड्रोन हमले किये गये, जिसके कारण एक औद्योगिक संयंत्र में आग लग गई। क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बुसारगिन की ओर से यह जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि आग से किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं है।की ओर से बताया गया कि ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप एंजल्स स्थित औद्योगिक संयंत्रों में से एक में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यहां कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी संबंधित सेवाएं घटनास्थल पर निरंतर काम कर रही हैं।

Tags: #Nikhil Sosale arrested#RCB marketing head Nikhil Sosale#Today is the 41st anniversary of Operation Blue Star
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version