Wednesday, August 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट :पीएम मोदी को ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना सम्मान,फिलहाल बैन ही रहेंगे भारत में शाहिद अफरीदी सहित कई पाकिस्तानी चेहरे

DigitalDesk by DigitalDesk
July 3, 2025
in स्पेशल
0
breaking news today 7 july 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PM मोदी को ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना सम्मान

PM नरेन्द्र मोदी को घाना में वहां सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया है। घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान के लिए पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति के प्रति धन्यवाद जताया और इसे ‘अत्यंत गर्व का विषय’ बताया है। बता दें PM मोदी ने घाना के राष्ट्रपति महामा से द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी तक बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। भारत और घाना दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने रक्षा के साथ ही सुरक्षा, कृषि और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ पुरस्कार को स्वीकार करते हुए इस सम्मान को भारत के युवाओं की आकांक्षा, भारत की सांस्कृतिक परंपरा के साथ विविधता ही नहीं घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया है।

PM मोदी आज जाऐंगे ट्रिनिडाड और टोबैगो

पीएम नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार 3 से 4 जुलाई तक ट्रिनिडाड और टोबैगो में जायेंगे जहां वह प्रधानमंत्री कमला प्रसाद‑बिसेसर की मेज़बानी में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे—यह उनके तौर पर पहली प्रधानमंत्री स्तरीय यात्रा है।

Related posts

Ring of Jupiter on the Mount of Jupiter What does it signify Discover its significance in palmistry

गुरु पर्वत पर बनी रिंग ऑफ जुपिटर रेखा: क्या देती है संकेत? जानिए हस्तरेखा शास्त्र में इसका महत्व

August 5, 2026
Horoscope

Wednesday Horoscope: पंचांग, ग्रहदशा और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल …जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

August 5, 2026

भारत‑ट्रिनिडाड सम्बन्धों को नई शक्ति

पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान भारत–ट्रिनिडाड के ऐतिहासिक संबंधों को नई दिशा देंगे। उनका संसदीय संबोधन द्विपक्षीय सहयोग पर नए अध्याय खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा । यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की पिछली 10 वर्षों में सबसे लंबी विदेशी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा वैश्विक दक्षिण में भारत की भूमिका को मजबूत करेगा। आज 3 जुलाई की गतिविधियाँ विशेष रूप से ट्रिनिडाड में संसदीय और राजनयिक पुनर्संयोजन को लक्षित हैं। जिसके ज़रिए भारत-ट्रिनिडाड के संबंधों को ऐतिहासिक ऊँचाई मिलना तय है।

फिलहाल बैन ही रहेंगे भारत में शाहिद अफरीदी सहित कई पाकिस्तानी चेहरे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस घटना के बाद भारत में पाकिस्तान से जुड़े कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पाबंदियां लगाई गईं। इसी कड़ी में कुछ पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज—जैसे माहिरा खान, मावरा होकैन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान—के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि 2 जुलाई को अचानक इन सितारों के साथ-साथ सबा कमर, शाहिद अफरीदी, अहद रज़ा मीर के अकाउंट्स और हम टीवी, ARY डिजिटल, हर पल जियो जैसे प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भारत में दोबारा नजर आने लगे थे। इससे ऐसा लगा कि प्रतिबंधों में ढील दी गई है। लेकिन आज गुरुवार 3 जुलाई को फिर से इन सभी अकाउंट्स और चैनलों पर दोबारा बैन लगा दिया गया है।

आंध्र प्रदेश – गोविंदराजू स्वामी मंदिर के पास लगी आग

गोविंदराजू स्वामी मंदिर के पास भीषण आग लग गई, जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। राहत कार्य जारी हैं।

हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश

भूस्खलन के चलते मनाली-लेह NH-3 हाईवे को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील।

उत्तराखंड – रुद्रप्रयाग में रेस्क्यू जारी

भूस्खलन के बाद SDRF की टीम ने राहत कार्य करते हुए 40 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला।

अमरनाथ यात्रा..जम्मू बेस कैंप से एक और जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ।

हापुड़ में हादसा

उत्तर प्रदेश के हादपुड़ में एक भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत, सभी एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसे की आशंका।

पश्चिम बंगाल में आज मिलेगा बीजेपी को नया प्रदेशाध्यक्ष

आज भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान करेगी।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
पत्नी हसीन जहां, बेटी आयरा को देने होंगे 4 लाख
पत्नी, बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रूपए
आदेश 7 साल पीछे से लागू, देना होगा बकाया भत्ता

भक्तों में रामलला के VIP दर्शन की होड़

6 जुलाई तक वीआईपी दर्शन की बुकिंग फुल
रामलला की आरती की ऑनलाइन बुकिंग फुल
17 जुलाई से उपलब्ध होंगे ऑनलाइन पास
रोजाना ऑनलाइन जारी होते हैं करीब 300 पास
साथ ही ढाई हजार ऑफलाइन जारी होते हैं पास
वीआईपी दर्शन के लिए बनाए गए हैं 7 स्लॉट

भोपाल में होगी एक दिवसीय कार्यशाला
कमजोर वर्ग के लिए छात्रवृत्ति
केंद्र व राज्य अधिकारी शामिल

राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना NMMS के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज गुरुवार 3 जुलाई को भोपाल के होटल अशोका लेक व्यू में किया जा रहा है। कार्यशाला में केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, नई दिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार राघवेन्द्र खरे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों, समन्वयकों और अन्य संबंधित अधिकारियों को योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। NMMS योजना के तहत कक्षा 8वीं के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए विद्यार्थियों को चयन परीक्षा पास करनी होती है। यह योजना शासकीय, अनुदान प्राप्त और नगरीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए लागू है। कार्यशाला का उद्देश्य योजना के पारदर्शी और कुशल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है, ताकि अधिक से अधिक योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों से प्रतिनिधियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल में कल होगी पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग 4 JULY 205 को भोपाल में जनसुनवाई का आयोजन करेगा। यह सुनवाई राज्य की उन 32 पिछड़ी जातियों के संदर्भ में होगी, जो मध्यप्रदेश की राज्य सूची में शामिल हैं, लेकिन अभी तक केंद्र की सूची में दर्ज नहीं की गईं हैं। जनसुनवाई का आयोजन राज्य अतिथि गृह (व्हीआईपी गेस्ट हाउस), लालघाटी में कल शुक्रवार4 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसमें आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर और सदस्य भूवन भूषण कमल शामिल होंगे। आयोग की यह पहल पिछड़े वर्ग की जातियों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जनसुनवाई में संबंधित जातियों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आमजन अपनी बात रख सकेंगे।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #PM Modi visit Trinidad and Tobago today#PM Modi was awarded The Officer of the Order of the Star of Ghana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version