Petrol Diesel Price: मुंबई-बेंगलुरु में सस्ता, पटना में पेट्रोल महंगा! अपने शहर के ताज़ा रेट जानें

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Price: मुंबई-बेंगलुरु में सस्ता, पटना में पेट्रोल महंगा! अपने शहर के ताज़ा रेट जानें

 

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें: अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं, लेकिन देश में पेट्रोल और डीज़ल के दाम पर क्या असर पड़ा? 10 अगस्त के लिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर और पटना समेत अपने शहर के ताज़ा रेट जानें।

 

10 अगस्त को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें: भारत में 10 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। लेकिन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पिछले हफ़्ते 7% से ज़्यादा की गिरावट के बाद, सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अनिश्चितता के बीच, ब्रेंट क्रूड 1.09% बढ़कर $84.46 प्रति बैरल और US WTI क्रूड 0.78% बढ़कर $78.79 प्रति बैरल हो गया। हालांकि, देश में आम लोगों को अभी पेट्रोल और डीज़ल के मोर्चे पर बड़ी राहत मिल रही है।

 

भारत में ईधंन की कीमतों में मामूली बदलाव

 

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीज़ल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। ज़्यादातर शहरों में कीमतें स्थिर हैं, जबकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव हुआ है।

 

आज इन शहरों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर,कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: ₹113.51 प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹111.21 प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत₹108.01प्रति लीटर

10 अगस्त को डीज़ल की कीमतें की बात करें तो

दिल्ली में डीज़ल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर,कोलकाता में डीज़ल की कीमत: ₹99.82 प्रति लीटर

मुंबई में डीज़ल की कीमत ₹97.83 प्रति लीटर है।

 

होरमुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का क्या असर है?

होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता का असर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों पर साफ़ दिख रहा है। ईरान ने कहा है कि ओमान के साथ नए शिपिंग रूट तय करने का समझौता अंतिम चरण में है, लेकिन इसके लिए अमेरिका को अभी कुछ और शर्तें पूरी करनी होंगी। इसी वजह से सोमवार को तेल की कीमतें फिर बढ़ गईं।

 

इससे पहले, पिछले हफ़्ते होरमुज़ जलडमरूमध्य के जल्द खुलने की उम्मीद में ब्रेंट और WTI, दोनों की कीमतों में 7% से ज़्यादा की गिरावट आई थी। युद्ध से पहले, इस रास्ते का इस्तेमाल दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से को तेल की सप्लाई करने के लिए किया जाता था।

Exit mobile version