चीनी राष्ट्रीय युवा श्रम कौशल व बुद्धिमत्ता डिजाइन प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित

Finals of the Chinese National Youth Labor Skills and Intelligence Design Competition Held

7 से 9 अगस्त तक, चीनी राष्ट्रीय युवा श्रम कौशल और बुद्धिमत्ता डिजाइन प्रतियोगिता का फाइनल चीन के चच्यांग प्रांत के टोंगशियांग के वूचेन में आयोजित किया गया। जहां देश भर से आए हजारों प्रतिभागियों ने 11 परियोजना परिदृश्यों में खूब प्रतिस्पर्धा की।
फाइनल में, चीन के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतियोगियों ने स्मार्ट स्पोर्ट्स, मैकेनिकल लोडिंग और स्मार्ट कर्लिंग सहित 11 अलग-अलग परिदृश्यों में प्रतिस्पर्धा की। प्रतियोगियों ने बुद्धिमान बचाव उपकरण डिजाइन किए और आग बुझाने का अभ्यास किया। उन्होंने प्रोग्रामिंग तकनीक का उपयोग करके रोबोट को सटीक रूप से नियंत्रित करने के माध्यम से कर्लिंग स्टोन को हिट किया और अंक हासिल किया। प्रत्येक परियोजना में प्रतिस्पर्धात्मक तत्वों के साथ-साथ व्यावहारिक वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार भी शामिल हुए।
बताया जाता है कि इस प्रतियोगिता में पूरे चीन से लगभग 1 लाख 30 हज़ार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छह महीने की चयन प्रक्रिया के बाद, 10 हजार से अधिक प्रतियोगी राष्ट्रीय फाइनल में पहुंचे। 2026 चीन स्वचालन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा सम्मेलन में, स्वचालन अनुशासन विकास प्रौद्योगिकी ट्री प्लेटफॉर्म को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया, जो स्वचालन ज्ञान प्रणाली और विकास का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। साथ ही अकादमिक अनुसंधान, उद्योग विकास और लोकप्रिय विज्ञान शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version