ED की बड़ी कार्रवाई, वेदांता ग्रुप के दफ्तरों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वेदांता ग्रुप के कई दफ्तरों पर छापेमार कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन कल से लगातार जारी है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
तेलंगाना राज्य दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं
तेलंगाना के राज्य गठन दिवस पर प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और राज्य की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।
रूस की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, भीषण आग
रूस की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक के बाद आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव दल मौके पर तैनात हैं।
कीव पर रूस का बड़ा हमला, एक की मौत
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने भीषण हवाई हमला किया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
अफ्रीका में इबोला का बढ़ता खतरा
कांगो समेत अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमितों की संख्या 323 तक पहुंच गई है, जिससे स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
लेबनान से दागे गए प्रोजेक्टाइल इजराइल ने रोके
इजराइली सेना ने दावा किया है कि लेबनान की ओर से दागे गए दो प्रोजेक्टाइल को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया।
इराक के पास जहाज पर धमाका, ईरान ने ली जिम्मेदारी
इराक के उम्म कस्र क्षेत्र के निकट एक जहाज पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ईरान ने ली है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कीव में फिर गूंजे धमाके, कई इलाकों में आग
रूस के ताजा हवाई हमलों के बाद कीव के कई हिस्सों में आग लगने और धमाकों की खबर है। आपातकालीन सेवाएं राहत कार्य में जुटी हैं।
जालौन के गांवों में 96 घंटे से बिजली संकट
यूपी के जालौन जिले में तूफान के बाद कई गांवों में पिछले 96 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को पानी समेत बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अफ्रीका में अमेरिकी वीजा सेवाओं में कटौती
अमेरिका अफ्रीका में अपने वीजा प्रोसेसिंग नेटवर्क को सीमित करने की तैयारी में है। दूतावासों की संख्या 50 से घटाकर 20 किए जाने की योजना है।
दिल्ली में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या
राजधानी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विवादित फंड खत्म करने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन 1.8 अरब डॉलर के विवादित फंड को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
लेबनान में युद्धविराम की उम्मीद बढ़ी
हिज्बुल्लाह ने अमेरिकी मध्यस्थता वाले सीजफायर प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव कम होने की संभावना जताई जा रही है।
बेतवा नदी पुल हादसे पर सरकार सख्त
बेतवा नदी पुल हादसे के बाद योगी सरकार ने जांच के लिए दो हाई-लेवल कमेटियों का गठन किया है। समितियां हादसे के कारणों और जिम्मेदारियों की पड़ताल करेंगी।
बांद्रा पथराव मामले में एक और गिरफ्तारी
मुंबई के बांद्रा पथराव मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार 10 अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।
वाराणसी एयरपोर्ट पर 19 करोड़ की गांजा खेप जब्त
वाराणसी एयरपोर्ट पर 19 करोड़ रुपये मूल्य की हाइड्रोपोनिक गांजा खेप बरामद की गई है। मामले में छह थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिर बना परेशानी का कारण
करीब चार दिन बंद रहने के बाद CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा शुरू हुआ, जिससे छात्रों को राहत मिली। हालांकि कुछ ही समय बाद पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने पोर्टल की धीमी गति और लॉगिन संबंधी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई है। इससे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।





