Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: ट्रंप आज करेंगे राष्ट्र को संबोधित,गोवा के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,जहरिली हुई दिल्ली की आबो—हवा,आर्टिफिशियल घाट पर छठ पूजा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 7, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्रंप आज करेंगे राष्ट्र को संबोधित

दुनिया की महाशक्ति अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर राष्ट्रपति चुने गये हैं। उनके नेतृत्व में अमेरिका दुनिया में अपनी धाक जमाने को तैयार है। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जिसके बाद अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे कई देशों में हर्ष का माहौल है। मुख्य प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने अपनी हार के साथ ट्रंप की जीत को स्वीकार किया है। हैरिस ने ट्रंप को फोन कर उन्हें जीत की बधाई भी दी। वहीं मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ट्रंप को चुनाव में जीत पर बधाई देते हुए व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है। बता दें ट्रंप आज अमेरिका को जनता को संबोधित करने वाले हैं।

गोवा के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुरुवार 7 नवंबर को गोवा का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवा में आयोजित हो रहे डे एट सी-Day at Sea कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। बता दें इस अहम कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के लड़ाकू विमानों के परिचालन की क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें आईएनएस विक्रांत से उड़ान संचालन की झलक भी इस कार्यक्रम में नजर आएगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पीएम मोदी 8 नवंबर से करेंगे महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। यहां 20 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रचार तेज हो गया है। इसके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 8 से 14 नवंबर तक राज्य में पार्टी के प्रचार के लिए कई चुनावी रैलियां करने वाले हैं। पीएम मोदी महाराष्ट्र में 8 से 14 नवंबर के बीच करीब 11 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

जहरिली हुई दिल्ली की आबो—हवा,आर्टिफिशियल घाट पर छठ पूजा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण इस कदर बढ़ गया है कि यहां हवा और यमुना का पानी दोनों जहरीले हो गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में आज गुरुवार 7 नवंबर की सुबह एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ दर्ज की गई है। शहर में AQI बेहद खराब श्रेणी में रहा। वहीं दूसरी ओर यमुना नदी की बात करें तो नदी की सतह पर जहरीले झाग की मोटी परत जम गई है। बता दें कालिंदी कुंज आसपास नदी में झाग के बड़े बड़े टुकड़े तैरते नजर आए। इस दोहरे प्रदूषण के चलते दिल्ली की जनता आज गुरुवार को छठ पूजा की तैयारियों में लगी हुई है।ऐसे में दिल्ली सरकार की ओर से एक दिन पहले बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें छठ पूजा के मौके पर गुरुवार 7 नवंबर को अवकाश घोषित किया। छठ पूजा के लिए आर्टिफिशियल घाट बनाए गए हैं, जहां पूजा की जाएगी। छठ पूजा करने वाले श्रद्धालू नदी की सतह पर जहरीले झाग के बाद भी यमुना में डुबकी लगाते हैं। सूर्य को अर्घ देते हैं लेकिन इस बार प्रदूषण के चलते यमुना के पानी में डुबकी लगाना खतरनाक है।

एक्सेल लंदन में विश्व पर्यटन बाजार डब्ल्यूटीएम में पर्यटन मंत्रालय शामिल

भारतीय पर्यटन मंत्रालय एक्सेल लंदन में शुरू हुए विश्व पर्यटन बाजार डब्ल्यूटीएम में हिस्सा ले रहा है। डब्ल्यूटीएम का समापन आज 7 नवंबर को होगा। जो ब्रिटेन और भारत में आने वाले पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। करीब 19 लाख की बड़ी प्रवासी आबादी के साथ ब्रिटेन में सबसे अधिक भारतीय प्रवासी निवास करते हैं। पर्यटन मंत्रालय भारत ने वहां जीवंत सांस्कृतिक विविधता, गहन अनुभव और पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ ही एयरलाइंस, भारतीय पर्यटन उद्योग के होटल व्यावसायियों सहित करीब 50 हितधारकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्व पर्यटन बाजार लंदन में हिस्सा ले रहा है।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का एमपी दौरा

  • पायलट विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार
  • जीतू पटवारी, विवेक तन्खा भी रहेंगे मौजूद
  • सुबह 10:30 बजे बड़वाह के सनावद पहुंचेंगे सचिन
  • स्व ताराचंद्र पटेल की मूर्ति का करेंगे अनावरण
  • दोपहर 1:30 बजे विजयपुर विधानसभा में करेंगे प्रचार
  • करहल गौरस में आम सभा को संबोधित करेंगे

MP के CM डॉ.मोहन यादव का चुनावी दौरा

  • विजयपुर विधानसभा का चुनावी दौरा करेंगे सीएम
  • बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे सभा को संबोधित
  • दोपहर 1.50 बजे विजयपुर के ग्राम अगरा में आमसभा
  • 3.20 बजे गसवानी ग्राम में आमसभा को करेंगे संबोधित
  • शाम 5.10 बजे कराहल में आमसभा करेंगे सीएम
    शाम 7.15 बजे सेसापुरा में आमसभा को करेंगे संबोधित

उप चुनाव के मैदान में बीजेपी के दिग्गज नेता

  • BJP  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का चुनावी दौरा
  • बजरंग कालोनी, मंडी में करेंगे जनसंपर्क और प्रेसवार्ता
  • वीडी शर्मा अगरा, गसवानी में करेंगे आमसभा
  • केन्द्रीय मंत्री शिवराज के गृह जिले में करेंगे प्रचार
  • सीहोर के रेहटी और बुधनी में करेंगे जनसंवाद
  • ग्राम डोबी के तहसील बुधनी में जनसंवाद
  • नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे नुक्कड़ सभा
  • बलावनी, चकमलपुरा ,सुखवास में करेंगे सभा
  • कोतवाल की झोपड़ी, सुठारा,टर्रा ,किन्नपुरा में सभा
  • रघुनाथपुर, रिझेटा, जमूर्दी में भी सभा में होंगे शामिल

उमंग सिंघार विजयपुर में संभालेंगे मोर्चा

  • विजयपुर विधानसभा का चुनावी दौरा करेंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • उमंग सिंघार आज 6 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
  • विजयपुर के बनार, मदनपुर कांकर बस्ती में जनसभा
  • दुबड़ी, पाली ,पालमपुर में करेंगे चुनावी प्रचार प्रसार
  • हीरापुर में करेंगे जनसंपर्क, जनता को करेंगे संबोधित
Post Views: 417
Tags: #America Donald Trump President#Chhath Puja 2024maharashtra assembly election 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version