ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पाकिस्तान में चुनाव, देशभर में मोबाइल सर्विस स्थगित,किसानों का नोयडा से दिल्ली कूच, रास्तों पर लगा जाम,राज्यसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू

breaking-plat-1-750x375

पाकिस्तान में चुनाव, देशभर में मोबाइल सर्विस स्थगित

पाकिस्तान में आज 8 फरवरी गुरुवार को राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए मतदान हो रहा है। पाकिस्तान में करीब 128 मिलियन से अधिक मतदाताओं के साथ मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे प्रारंभ हो चुकी है। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच सुरक्षा कारणा के चलते मतदान से पहले कई आतंकवादी गतिविधि के कारण असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। हड़कंप मचा है। ऐसी बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर और संभावित सुरक्षा खतरों को कम करने के लिए इसके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है।

किसानों का नोयडा से दिल्ली कूच, रास्तों पर लगा जाम

यूपी में किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। इसी को लेकर आज गुरुवार को किसानों ने नोएडा से दिल्ली की तरफ कूच करने का फैसला किया है। आज करीब दोपहर 12 बजे किसानों का जत्था महामाया फ्लाईओवर पर जमा होगा। यहां से दिल्ली की तरफ बढ़ेगा। इसी के चलते नोएडा और दिल्ली के कई रास्तों पर भारी जाम की स्थिति बन गई है।

आमचुनाव की तैयारी पर गुजरात में कांग्रेस की खास बैठक, आप के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। सियासी दलों में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच गुजरात में कांग्रेस की एक बड़ी बैठक आज गुरुवार को होने जा रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस आज होने वाली इस बड़ी बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर भी मंथन कर सकती है।

छत्तीसगढ़़ में आज प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। आज गुरुवार 8 फरवरी को न्याय यात्रा ओडिशा होते हुए बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश करने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के भव्य स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की है। माना जा रहा है कि यात्रा दोपहर 12 बजे रायगढ़ स्थित रेंगारपाली पहुंचेगी। यहीं से प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में करीब 536 किलोमीटर का सफर तय करगी। जो 7 जिलों को कवर करेगी।

राज्यसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज

भोपाल: मोहन सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस

भोपाल: हरदा ब्लास्ट केस में एक्शन में मोहन सरकार

भोपाल: दिग्विजय सिंह के गढ़ में सेंधमारी करेंगे वीडी शर्मा

Exit mobile version