Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पाकिस्तान में चुनाव, देशभर में मोबाइल सर्विस स्थगित,किसानों का नोयडा से दिल्ली कूच, रास्तों पर लगा जाम,राज्यसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान में चुनाव, देशभर में मोबाइल सर्विस स्थगित

पाकिस्तान में आज 8 फरवरी गुरुवार को राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए मतदान हो रहा है। पाकिस्तान में करीब 128 मिलियन से अधिक मतदाताओं के साथ मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे प्रारंभ हो चुकी है। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच सुरक्षा कारणा के चलते मतदान से पहले कई आतंकवादी गतिविधि के कारण असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। हड़कंप मचा है। ऐसी बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर और संभावित सुरक्षा खतरों को कम करने के लिए इसके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है।

किसानों का नोयडा से दिल्ली कूच, रास्तों पर लगा जाम

यूपी में किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। इसी को लेकर आज गुरुवार को किसानों ने नोएडा से दिल्ली की तरफ कूच करने का फैसला किया है। आज करीब दोपहर 12 बजे किसानों का जत्था महामाया फ्लाईओवर पर जमा होगा। यहां से दिल्ली की तरफ बढ़ेगा। इसी के चलते नोएडा और दिल्ली के कई रास्तों पर भारी जाम की स्थिति बन गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आमचुनाव की तैयारी पर गुजरात में कांग्रेस की खास बैठक, आप के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। सियासी दलों में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच गुजरात में कांग्रेस की एक बड़ी बैठक आज गुरुवार को होने जा रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस आज होने वाली इस बड़ी बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर भी मंथन कर सकती है।

छत्तीसगढ़़ में आज प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। आज गुरुवार 8 फरवरी को न्याय यात्रा ओडिशा होते हुए बीजेपी शासित छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश करने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के भव्य स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की है। माना जा रहा है कि यात्रा दोपहर 12 बजे रायगढ़ स्थित रेंगारपाली पहुंचेगी। यहीं से प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में करीब 536 किलोमीटर का सफर तय करगी। जो 7 जिलों को कवर करेगी।

राज्यसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू

  • अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन फार्म होंगे जमा
  • 15 फरवरी तक नामांकन, 16 तारीख को होगी जांच
  • 20 फरवरी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे
  • 27 फरवरी को सुबह 9 से 4 बजे तक हो सकता है मतदान
  • 5 बजे से मतगणना, परिणाम घोषणा

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज

  • सदन में सुनाई देगी हरदा विस्फोट कांड की गूंज
  • BJP सरकार को घेरने की कांग्रेस ने की तैयारी
  • इसे लेकर सदन में जोरदार हंगामे के आसार
  • विपक्ष के कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरने की तैयारी में
  • अनुपूरक बजट और अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन होंगे
  • BJP MLA रामेश्वर शर्मा अभिभाषण पर कृतज्ञता पेश करेंगे
  • वित्त मंत्री पेश करेंगे अनुपूरक बजट अनुमान
  • माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक होगा पेश
  • वित्त मंत्री और मंत्री पत्रों को रखेंगे पटल पर

भोपाल: मोहन सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस

  • महिलाओं के लिए पिंक बस चलाएगी मोहन सरकार
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने तैयार किया मसौदा
  • 16 नगर निगम, 4 नगर पालिकाओं में चलाई जाएंगी पिंक बस
  • पिंक बस को महिला ड्राइवर और कंडक्टर चलाएगी

भोपाल: हरदा ब्लास्ट केस में एक्शन में मोहन सरकार

  • मुख्य आरोपी सोमेश अग्रवाल के घर पहुंची पुलिस टीम
  • देर रात से खंगाले जा रहे दस्तावेज
  • सख्ती के साथ जांच शुरू की गई
  • रात ही हरदा कलेक्टर और एसपी को हटाया
  • कई साल से रहवासी इलाके में संचालित हो रही थी फैक्ट्री

भोपाल: दिग्विजय सिंह के गढ़ में सेंधमारी करेंगे वीडी शर्मा

  • बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष 24 घंटे के लिए जायेंगे राघवगढ़
  • राघवगढ़ में लगातार हारने वाले बूथों पर बनेगी रणनीति
  • बीजेपी बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों से चर्चा
  • गांव चलो अभियान, के तहत बूथ लेवल पर BJP से जुड़ेंगे लोग
Post Views: 150
Tags: #brainstorming on joint meeting with AAP#General elections 2024#Gujarat Congress meeting#harda blast#Madhya Pradesh Assembly session#Rajya Sabha electionsChhattisgarhfarmersIndia Jodo Nyay Yatramarch from Noida to DelhiPakistan electionsroad jam
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version