प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 28 जनवरी को मन बात करेंगे। पीएम के इस रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 28 जनवरी को 109वां एपिसोड प्रसारित होगा। जिसे आकाशवाणी के साथ ही कई मंचों पर सुना जा सकता है।
बता दें 30 अप्रैल 2023 को मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण किया गया था। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए देश भर में इसकी लाइव स्क्रीनिंग भी की गई थी। इतना ही नहीं न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी पीएम के मन की बात के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया था। इसके अलावा दिल्ली में करीब 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया था। वहीं दिल्ली ही नहीं देश भर में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।
बिहार में सियासी रार: राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश कुमार
बिहार में सियासी घमसान अब तेज हो गया है। सीएम नीतीश कुमार आज इस पद स इस्तीफा देकर बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। बिहार की इस नई सरकार में जीतन राम मांझी की पार्टी की भी हिस्सेदारी होगी। वहीं राज्य की ताजा राजनीतिक स्थिति को लेकर आगे की रणनीति बनाने के लिए बीजेपी विधायक और सांसद पटना स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक करेंगे। इस अहम बैठक के बाद सरकार को लेकर कुछ संकेत मिल सकते हैं।
इंडिया गठबंधन पर भी बिहार का असर, खड़ी हो रहीं नई-ई मुश्किलें
बिहार के सियासी घटनाक्रम के बीच इंडिया गठबंधन के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अब एनडीए में शामिल होने की अटकलों ने इंडिया गठबंधन को ही हाशिए पर ला खड़ा किया है। ऐसे में गठबंधन के सदस्य दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर खींचातानी का दौर शुरू हो गया है। यूपी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि वे कांग्रेस को 11 सीटें दे रहे हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि अभी यह तय नहीं हुआ है। वहीं इंडिया गठबंधन के सदस्य कांग्रेस और डीएमके सीट शेयरिंग को लेकर आज रविवार को तमिलनाडु में बैठक करेंगे।
जागरण के दौरान गिरा मंच,महिला की मौत, आयोजक पर FIR
बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। वहां देर रात कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिर गया। जिससे करीब 16 लोग घायल हो गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास का बताई जा रहा है। जिसे लेकर पुलिस ने अब आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- माता के जागरण के दौरान हादसा
- कालकाजी मंदिर में गिरा स्टेज
- स्टेज गिरने से 17 लोग घायल, 1 महिला की मौत
- अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर
- क्राइम टीम ने घटनास्थल का किया दौरा
- आयोजकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
मध्यप्रदेशः बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का कटनी दौरा आज
- जिला भाजपा कार्यालय में कॉल सेंटर का करेंगे उदघाटन
- सुबह 11 बजे पीएम मोदी के मन की बात को सुनेंगे
- अखिल भारतीय गहोई वैश्य समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे
- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और पावर हाउस का करेंगे लोकार्पण
मध्यप्रदेश: 3 फरवरी को लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक
- चुनाव समिति और लोकसभा प्रभारियों की होगी बैठक
- लोकसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष रजनी पाटिल लेंगी बैठक
- मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी रहेंगे मौजूद
- समितियों के सदस्यों को अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश
लोकसभा की तैयारियों में जुटी MP कांग्रेस, वार रूम तैयार
- PCC ने प्रदेश कार्यालय में वार रूम बनाया
- डॉ. महेंद्र सिंह चौहान को बनाया वार रूम का अध्यक्ष
- चुनावी तैयारियां, सभा, पदाधिकारियों के दौरे की बनेगी रणनीति
- ललित सेन, अलमास सलीम को उपाध्यक्ष बनाया गया
- फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो जायेगा वार रूम
मध्यप्रदेश: 1 से 2 मार्च को उज्जैन में इन्वेस्टर्स समिट
- व्यापार मेले के साथ आयोजित होगी इन्वेस्टर समिट
- गुजरात, महाराष्ट्र के साथ स्थानीय निवेशक होंगे शामिल
- साल में 28 हजार भारतीयों के रिजल्ट, 90 हजार को रोजगार
- पर्यटन, कृषि, स्टार्टअप पर विशेष रूप से रहेगा फोकस
मध्यप्रदेश: 2028 के सिंहस्थ के 700 करोड़ का एक्शन प्लान
- क्षिप्रा नदी के 17 घाटो को संरक्षण और आकर्षक रिवर फ्रंट बनेगा
- क्षिप्रा में मिलने वाले दूषित पानी के नदी नाले होंगे डायवर्ट
- करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं आस्था की डुबकी लगाने