ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: मोदी सरकार का अंतिम अंतरिम बजट आज होगा पेश, चुनावी सौगात मिलने की उम्मीद,ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में  गूंजी घंटियों की आवाज, आधी रात को की पूजा

breaking-news

मोदी सरकार का अंतिम अंतरिम बजट आज होगा पेश, चुनावी सौगात मिलने की उम्मीद

संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हो चुकी है। अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं आज गुरुवार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी सरकार का बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का ये अंतिम अंतरिम बजट होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केन्द्र सरकार के इस अंतरिम बजट में वित्त मंत्री युवा, महिला, किसान के लिए अहम घोषणाएं कर सकती हैं।

बजट से पहले महंगाई का तड़का, एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि

फरवरी 2024 के पहले दिन आज गुरुवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री अपनी सरकार का अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट आने से कुछ घंटों पहले ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से आज 1 फरवरी से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ा दिये गये हैं। ये वृद्धि 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर यानी सब्सिडी वाले 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

30 साल बाद ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में  गूंजी घंटियों की आवाज, आधी रात को की पूजा

यूपी के वाराणसी में देर रात करीब दो बजे ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में जब घंटियों की आवाज सुनाई दी तो 30 साल बाद वहीं नजारा दिखाई दिया। 30 साल बाद यहां आरती की आवाज गूंजा सुनाई दी है। दरअसल जिला अदालत ने ज्ञानवापी में पूजा बहाल कराने का फैसला दिया था। इसके बाद ज्ञानवापी स्थित व्यास तहखाने में आधी रात को पूजा की गई। यहां पर पिछले 30 साल से पूजा करने पर रोक लगी हुई थी। इस मौके पर विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा के साथ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर द्रविड़ ने व्यास जी के इस तहखाने में पूजा कराई है।

कच्छ में लग भूकंप के झटके

गुजरात के कच्छ में आज गुरुवार की सुबह आठ बजकर छह मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 4.1 मापी गई। इस भूकंप की गहराई 15 किमी थी। हालांकि अभी तक भूकंप के बाद किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बता दें इससे पहले रविवार की शाम को भी गुजरात में धरती हिली थी। रविवार की शाम करीब 4.45 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर भूकंक की तीव्रता 4.0 मापी गई थी।

Exit mobile version