Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने की कतर के पीएम मुहम्मद बिन अब्दुल रहमान से मुलाकात,किसान और सरकार के बीच आज फिर वार्ता,भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज

DigitalDesk by DigitalDesk
February 15, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम नरेन्द्र मोदी ने की दोहा में कतर के पीएम मुहम्मद बिन अब्दुल रहमान से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 14 फरवरी को देर रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और कतर में संबंधों को गहरा करने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कतर के पीएम के साथ हुई इस बैठक को शानदार करार दिया है। बता दें प्रधानमंत्री मोदी आज गुरुवार 15 फरवरी को कतर के शासक शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान भी दोनों देशों के संबंधों के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

किसानों का दिल्ली कूच: किसान और सरकार के बीच आज फिर वार्ता

पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर दिल्ली कूच की तैयारी में हैं। पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों के इस दिल्ली चलो मार्च को रोका गया है। किसानों का प्रदर्शन आज गुरुवार को और बढ़ सकता है। क्योंकि किसान संगठनों की ओर से पंजाब में रेल रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया गया किया है। इस बीच किसान नेताओं और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच आज गुरुवार को बातचीत भी होनी है। इससे पहले शंभु बाॅर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पिछले दो दिन से लगातार उन पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। इतना ही नहीं सिंघु बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं। दिल्ली से लगी इन सीमाओं पर सीमेंट और लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग भी की गई है। साथ ही उग्र किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कटीले तार और कंटेनर भी रख दिये गए हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • किसानों के दिल्ली कूच के बीच आज होगी बैठक
  • किसान नेताओं और सरकार के बीच होगी बैठक
  • चंडीगढ़ में आज शाम 5 बजे होगी बैठक
  • बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रहेंगे मौजूद
  • बैठक में पीयूष गोयल और नित्यानंद राय रहेंगे मौजूद

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार के औरंगाबाद से एक बार फिर शुरू होगी। राहुल गांधी के दिल्ली जाने की वजह से रोक दी गई थी यात्रा।

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज,तीसरा मैच आज

भारत ने चुनी पहले बल्लेबाजी
ध्रुव जुरेल और सरफराज खान का डेब्यू
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुरुवार 15 फरवरी से होगा। मैच गुजरात के राजकोट स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया चार बदलावों के साथ मैदान में उतरी है। इस टीम में दो खिलाड़ी अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला देश के कई राज्यों के मौसम का मिजाज

देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो आज गुरुवार 15 फरवरी को झारखंड में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। उधर बिहार में भी अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी मौसम विभाग ने अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 15 फरवरी को ही पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन

  • बीजेपी चारों राज्यसभा प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन
  • सुबह 11 बजे उम्मीदवार जायेंगे विधानसभा
  • सीएम डाॅ.मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा
  • पूर्व सीएम शिवराज रहेंगे मौजूद
  • बीजेपी कार्यालय से साथ निकलेंगे प्रत्याशी
  • कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अशोक सिंह भी करेंगे नामांकन

मध्यप्रदेश प्रदेश में एक बार फिर अधिकारियों का फेरबदल

  • गृह विभाग ने देर रात जारी की अधिसूचना
  • 12 आईपीएस और 4 जिलों के एसपी के तबादले
  • बैतूल, नीमच, दतिया और उज्जैन के एसपी बदले
  • दतिया एसपी प्रदीप शर्मा को बनाया उज्जैन का एसपी
  • आदिवासी युवक पिटाई के मामले में हटाए गए बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी
Post Views: 183
Tags: # Talks between farmers and government#bharat JodoNyaYatra#farmers march to Delhi#India England Test Series#Madhya Pradesh Rajya Sabha Election Nomination#PM Modi meets Qatari PM#RahulGandhiAllahabad High CourtGyanvapi Masjid
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version