Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट :बिहार में फ्लोर टेस्ट आज ,ऑपरेशन लोटस  या ऑपरेशन लालटेन !,केजरीवाल और मान आज करेंगे रामलला के दर्शन,मध्यप्रदेश में मोहन सरकार का अंतरिम बजट आज

DigitalDesk by DigitalDesk
February 12, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में आज होगा नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट,ऑपरेशन लोटस  या ऑपरेशन लालटेन !

बिहार में आज सोमवार 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होगा। फ्लोर टेस्ट माने सत्ताधारी दल का बहुमत साबित करना है। पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने की पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के साथ बीजेपी गठबंधन अपने.अपने दल के विधायकों को साध रहे हैं। कहीं रात्रिभोज का आयोजन किया तो ​कहीं क्रिकेट मैच का। आरजेडी की तरफ से कहा जा रहा है कि ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन भारी पड़ेगा। दोनों पार्टियों की ओर से व्हिप जारी कर अपने सभी विधायकों को आज 12 फरवरी को विधानसभा में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए है। दरअसल बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास है। सीएम नीतीश कुमार आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पूर्व बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक ओर बीजेपी और जेडीयू मिलकर विधायकों की पर्याप्त संख्या का दावा कर रही हैं तो दूसरी ओर से आरजेडी के नेता पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार में ऑपरेशन लोटस पर ऑपरेशन लालटेन के भारी पड़ने का बड़ा दावा कर रहे हैं।

केजरीवाल और भगवंत मान आज करेंगे सपरिवार रामलला के दर्शन

अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन के लिए लगातार भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसमें कई वीवीआईपी भक्त भी शामिल है। सियासी दलों की बात करें तो आज सोमवार 12 फरवरी को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। दोनों ही मुख्यमंत्री अपने सपरिवार के साथ चार्टेड प्लेन से अयोध्या स्थित श्री वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर वहां से रामलला के दर्शन करने मंदिर जाएंगे। रामलला के दर्शन कर वे दिल्ली लौट जाएंगे।

Related posts

दशहरे पर शस्त्र पूजा से लेकर दीपदान तक, विजयादशमी के दिन किए जाते हैं ये 8 शुभ काम

दशहरे पर शस्त्र पूजा से लेकर दीपदान तक, विजयादशमी के दिन किए जाते हैं ये 8 शुभ काम

October 20, 2026
UP Police Recruitment Will you lose your job if you have a tattoo

यूपी पुलिस भर्ती: टैटू बनवाया है तो क्या नौकरी जाएगी? मेडिकल से पहले जान लें नियम

October 20, 2026

VC के जरिए युवाओं को नियुक्ति-पत्र बांटेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार 12 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश के करीब एक लाख से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। यह रोजगार मेला देश भर में करीब 47 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। नई भर्तियां गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय, परिवार कल्याण, जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ रेल मंत्रालय जैसे कई विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में की गई हैं।

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार का अंतरिम बजट आज

  • 1 लाख करोड़ का होगा एमपी का अंतरिम बजट
  • बतौर डिप्टी सीएम देवड़ा पहली बार पेश करेंगे बजट
  • महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस
  • पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर सरकार का जोर
  • सरकार पूंजीगत व्यय को देगी बढ़ावा
  • 56 हजार 256 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • सिंचाई परियोजना और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार को प्राथमिकता
  • मेडिकल कालेजों के निर्माण को गति
  • छोटी सड़कों पर ध्यान दिया जाएगा

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवडा आज 12 फरवरी को सरकार का अंतरिम बजट लेखानुदान विधानसभा में पेश करेंगे। ये वित्तीय वर्ष 2024.25 की पहली तिमाही के लिए करीब 1 लाख करोड रुपए का होगा। चूंकि यह अंतरिम बजट है। लिहाजा मोहन सरकार इसमें कोई नई घोषणा नहीं कर रही है लेकिन पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और सीएम हेली टूरिज्म स्कीम के लिए राशि का प्रावधान किया जा रहा है। ये दोनों योजनाएं लोकसभा चुनाव से पहले शुरू करने की तैयार है। इसी तरह 23 जिलों में पीएम जनमन योजना की शुरूआत करने के लिए भी अंतरिम बजट में राशि का प्रावधान अंतरिम बजट में किया जा रहा है।

रायपुर: भारत जोड़ो न्याय यात्रा रवाना

  • 2 दिन विश्राम के बाद यात्रा फिर रवाना
  • छत्तीसगढ़ में रायगढ़ से रामानुजगंज तक यात्रा
  • रायगढ़ के महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से रवाना
  • प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस

मध्यप्रदेश फिर बदला मौसम का मिजाज

  • अनूपपुर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले
  • सड़क पर बिछी ओले की सफेद चादर

हरदा में मिला सुतली बम का जखीरा

  • गांवों में लगातार मिल रही सुतली बम की बोरिया
  • गांव की नहर पर मिली सुतली बम की बोरिया
  • सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पलासनेर में मिले बम
  • हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद सख्त हुआ प्रशासन
  • हादसे के बाद से लगातार पुलिस प्रशासन कर रही जांच
  • पुलिस की कार्रवाई से सुतली बमों को फेक रहे लोग
  • हरदा की रेवापुर माइनर का पूरा मामला
Tags: #Bihar Nitish Government Floor Test#Janata Dal United BJP Alliance#RJD Supremo Lalu Prasad Yadavemployment fairPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version