सेना और वायुसेना प्रमुख आज एक साथ उड़ाएंगे LAC तेजस
भारत की सिलिकॉन वैली बेंगलुरू में आज रविवार 9 फरवरी को भारतीय वायुसेना और थल सेना के चीफ एक साथ LCA तेजस में उड़ान भरेंगे। एयरो इंडिया की शुरुआत 10 फरवरी को होने वाली है। इससे ठीक एक दिन पहले दोनों भारतीय सेनाओं के प्रमुख दुनिया के पॉवरफुल देशों में भारत का नाम दर्ज कराने वाले हैं। बता दें हाल ही में इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया था कि इंडियन एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने उनसे वादा किया है कि जब वे तेजस उड़ाएंगे तब वे पायलट की पिछली सीट पर बैठेंगे।
महाकुंभ में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड
प्रयागराज महाकुंभ नगर में चार विश्व रिकॉर्ड बनने वाले है। प्रयागराज महाकुंभ मेला प्राधिकरण की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर ली गई है। इसके तहत 14 फरवरी से 17 फरवरी के बीच हर दिन एक रिकॉर्ड बनेगा। इसे दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। इस सीट की निगरानी में आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बता दें कुंभ 2019 में तीन विश्व रिकॉर्ड बने थे। इसके तहत 500 से अधिक शटल बसों को एक संचालित करने का रिकॉर्ड बनाया गया था। इसके अतिरिक्त 10 हजार सफाई कर्मियों ने एक साथ स्वच्छता अभियान चलाकर रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही आठ घंटे में साढ़े सात हजार लोगों के हैंड प्रिंट लेने का भी रिकॉर्ड बनाया था। इस बार नदी किनारे और जलधारा में अलग-अलग सफाई अभियान के साथ ई-रिक्शा संचालन का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
GIS की भव्य तैयारियों में जुटा प्रशासन
- GIS में मेहमान नवाजी में नहीं होगी कोई कमी
- मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन भी शामिल होंगे
- विदेशी मेहमानों के लिए 125 लोग तैयार करेंगे लंच
- मावा बाटी के साथ रहेगी इंद्रहार की कढ़ी
- तीन अलग-अलग कैटेगरी में भोजन की होगी व्यवस्था
- VVIP में मंत्री, विदेश और देश के बड़े बिजनेसमैन
मध्य प्रदेश में स्टूडेट्स को मिलेगी अब नई सुविधा
- बीयू ई-मेल पर देगा डिजिटल डिग्री और मार्कशीट
- छात्रों से डिग्री के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य
- कई बार डिग्री नहीं मिलने से छात्र होते हैं परेशान
मध्य प्रदेश सरकार बुजुर्गों को देगी बड़ा तोहफा
- 496 करोड़ रुपये का हर महीने पड़ेगा अतिरिक्त भार
- गरीब बुजुर्गों, दिव्यांगों, कल्याणियों की पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव
- 600 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने पर विचार
- मंजूरी मिलने पर 55 लाख लोगों को होगा फायदा
सीएम डॉ.मोहन यादव के कई कार्यक्रम
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात
- मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10:30 बजे होगी मुलाकात
- 12 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे हाल में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोहर लाल खट्टर रहेंगे मौजूद
- सीएम मोहन , प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा रहेंगे मौजूद
- शाम 4:30 बजे हिंदी भवन में होगा कार्यक्रम
- स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति का श्रद्धांजलि कार्यक्रम
- श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम मोहन होंगे शामिल
भारत इंग्लैंड वनडे सीरीज, तीसरा मैच आज
भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रविवार को ओडिशा के कटक में होने वाला है। बता दें तीन मैचों की इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।