Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 बना कानून, राष्ट्रपति की लगी मुहर, संसद के बजट सत्र का हुआ सत्रावसान,पीएम नरेन्द्र मोदी आज करेंगे पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन

DigitalDesk by DigitalDesk
April 6, 2025
in मुख्य समाचार
0
accused Tahawwur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम नरेन्द्र मोदी आज करेंगे पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन

पीएम नरेन्द्र मोदी आज 6 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। बताया जाता है कि यह देश का पहला वर्टिकल-सी ब्रिज है। खूबसूरत ब्रिज की सौगात देंगे। यह ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज भी है। जिसके जरिए भारत ने अपने रेलवे नेटवर्क में एक नई उपलब्धि भी दर्ज की है। जिसमें पंबन ब्रिज Pamban Bridge को भारत का पहला वर्टिकल सी रेलवे ब्रिज भी घोषित किया गया है।

संसद के बजट सत्र का हुआ सत्रावसान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार 5 अप्रैल को संसद के बजट सत्र का सत्रावसान कर दिया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से शनिवार 6 अप्रैल को देर रात एक वक्तव्य जारी किया गया है। जिसमें कहा कि राष्ट्रपति ने लोकसभा के चौथे सत्र का सत्रावसान कर दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 बना कानून, राष्ट्रपति की लगी मुहर

संसद से पारित वक्फ विधेयक संशोधन विधेयक 2025 को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही संसद में पारित किया गया यह विधेयक अब देश का कानून बन चुका है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग की ओर से राष्ट्रपति के अनुमति के बाद वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया। बता दें वक्फ संशोधन विधेयक को राज्यसभा में 17 घंटे हुई मैराथन चर्चा के बाद शुक्रवार तड़के मत विभाजन के बाद पारित किया गया था।

गाजा में तत्काल युद्ध विराम का आह्वान

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी और उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों ने फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने गाजा पट्टी में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। शांति बहाल करने और मानवीय सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर दोनों ने बल दिया। नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि क्षेत्र में स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए दो-राज्य समाधान जरुरी है। दोनो नेताओं ने गाजा में युद्ध विराम के लिए मिस्र के प्रयासों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही आज रविवार 6 अप्रैल को मैक्रों की मिस्र की निर्धारित यात्रा से पहले द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा भी की।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने डल्लेवाल से की अनशन‌ खत्म करने‌ की अपील

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के साथ बातचीत की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन समाप्त करने की अपील भी की है। केन्द्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने एक बयान में कहा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले से तय तिथि के अनुसार 4 मई को बातचीत होगी।

आईपीएल 2025 : हैदराबाद और गुजरात के बीच मुकाबला आज

आज शनिवार 6 अप्रैल 2025 को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 18वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। यह मैच हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें हैदराबाद की टीम जहां 4 में से केवल एक मैच ही जीत पाई है। वहीं गुजरात टाइटंस अपने 3 में से 2 मैच जीत चुकी है।

रामलला के अभिषेक के साथ राम जन्मोत्सव आरंभ

रामनवमी का त्योहार आज मनाया जा रहा है। आज अयोध्या में जश्न की तैयारियां दिव्य और भव्य स्तर पर की गई हैं। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रामनगरी उत्साह में डूब चुकी है। राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या के सभी मंदिरों को फूलों से सजाया है। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामनगरी अयोध्या की भव्यता अलग ही नजर आ रही है। सुबह 9.30 बजे से जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो गए। सबसे पहले राम लला का अभिषेक किया गया।

रामनवमी पर आज बंगाल में निकाली जाएंगी 2000 शोभायात्रा

कोलकाता में रामनवमी के मौके पर आज 2000 शोभायात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी की ओर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर पुलिस की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि शोभायात्रा में कोई भी व्यक्ति हथियार हाथ में लेकर चलता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम बंगाल के एडीजी कानून-व्यवस्था जावेद शमीम की माने तो पहले ही निर्देश जारी कर दिये हैं। हावड़ा ग्रामीण ही नहीं हावड़ा कमिश्नरेट क्षेत्रों में 2 से 9 अप्रैल तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं थीं।

Post Views: 288
Tags: #2000 processions in Bengal#Anointment of Ram Lala#Cricket Premier League IPL#festival Ram Navami in Ayodhya#Inauguration of Pamban Rail Bridge#IPL-2025#Ram Janmotsav#Ram Navami#Ram Navami in Kolkata#Ram Navami today#Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans#Waqf Amendment Bill 2025PM Narendra ModiPresident Draupadi Murmu
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version