अंतरिक्ष में ISRO करेगा आज बड़ा ‘धमाका’… जानें क्यों खास है ISRO का ये मिशन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO की ओर से आज सोमवार रात 9 बजकर 58 मिनिट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसडीएससी से पीएसएलवी-सी60 रॉकेट के माध्यम से दो उपग्रहों को लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन भारत के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।
पंजाब बंद…200 जगह सड़कों पर लगा जाम, रेलवे ने की 160 ट्रेन रद्द
पंजाब में आज सोमवार 30 दिसंबर को किसानों का बंद है। रेल यातायात पर भी किसानों के पंजाब बंद का असर देखने को मिल रहा है। यहां किसानों के प्रदर्शन के चलते करीब 163 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं जबकि 19 ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बता दें फसलों की एमएसपी की गारंटी कानून समेत करीब 13 मांगों को लेकर किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। इसके समर्थन में आज पंजाब बंद है।
शाह के इस्तीफे की मांग…फिर सड़क पर संग्राम …कांग्रेस इस दिन से शुरु करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान
डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस 3 जनवरी 2025 से ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी।
छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
- दो महत्वपूर्ण बैठक में होंगे शामिल CM
- दोपहर 3:30 बजे महानदी भवन आयोजित बैठक
- मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे CM साय
- शाम 6 बजे अधिकारियों के साथ करेंगे विभागीय बैठक
सपा का डेलीगेशन आज जाएगा संभल
- नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे सुबह पहुंचेंगे दिल्ली
- डेलिगेशन की सदस्य इकरा हसन कैराना से होंगी रवाना
- सभी सांसद मुरादाबाद जनपद में होंगे एकजुट
- मुरादाबाद से संभल के लिए रवाना होंगे सपा नेता
- मुरादाबाद से संभल के लिए रवाना होंगे सपा डेलिगेशन
एमपी में बदला मौसम का मिज़ाज
- इंदौर में आधी रात को हुई तेज बारिश
- एमपी के 12 जिलों में अलर्ट जारी
- 1 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
- कई जगहों पर ओले भी गिरे
- ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान
एक्शन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- बैक टू बैक करेंगे संभागीय समीक्षा
- दोप.2 से 3 बजे तक करेंगे समीक्षा बैठक
- रीवा और शहडोल संभाग की करेंगे समीक्षा बैठक
- दोप.3 से 4 बजे तक करेंगे समीक्षा बैठक
- ग्वालियर और चंबल संभाग की समीक्षा बैठक
- शाम 4 से 5 बजे तक मुलाकात के लिए समय आरक्षित
- एमपी के सीएम डॉ. मोहन का बयान
- मौसम परिवर्तन को लेकर लोगों से की अपील
- किसान सहित नागरिक रखें पर्याप्त सावधानियां
- ‘धान उपार्जन के लिए दिया जाएगा अतिरिक्त समय’





