Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM ने कोलकाता में आग से 14 लोगों की मौत पर जताया शोक,CM ममता बनर्जी ने किया महापौर को फोन,मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज

DigitalDesk by DigitalDesk
April 30, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम ने कोलकाता में आग से 14 लोगों की मौत पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के एक होटल में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष PMNRF से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार 30 अप्रैल को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि “कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से वे दुखी हैं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति वे संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसके साथ ही पीएम ने लिखा है कि पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।

होटल में आग:CMममता बनर्जी ने किया महापौर को फोन

पश्चिम बंगाल के मध्य कोलकाता की एक होटल में लगी भीषण आग से हाहाकार मच गया। करीब 14 लोगों की जलने से मौत हो गई।ऐसे में राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार 30 अप्रैल को महापौर फिरहाद हकीम और कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को फोन कर आग लगने के बारे में जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि आग की सूचना मिलने के बाद सीएम बनर्जी ने तत्काल हकीम और वर्मा को फोन किया। दोनों को बचाव अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के साथ ही घटनास्थल पर मौजूद रहने के निर्देश सीएम ने दिये।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज बुधवार 30 अप्रैल को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक होने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में पीएम मोदी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बता दें पिछली 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार को बैठक बुलाई गई है। दरअसल पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक नहीं हुई थी और महज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति सीसीएस की 23 अप्रैल को बैठक की गई थी।

यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों का सहारनपुर दौरा

केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11:15 पर पहुंचेंगे एयरपोर्ट
पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक
सुबह 11:45 पर सर्किट हाउस में करेंगे बैठक
बृजेश पाठक 2:05 पर पहुंचेंगे सरसावा एयरपोर्ट
2:15 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे निरीक्षण
दोनों ही उपमुख्यमंत्री वैवाहिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा

12.15 पर मुंशीगंज में गन फैक्ट्री पहुंचेंगे राहुल
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में करीब 2 घंटे तक करेंगे भ्रमण
संजय गांधी अस्पताल में ओटी का करेंगे उद्घाटन
इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भी करेंगे भ्रमण

सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन

सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम
दोपहर बाद CM योगी जाएंगे गोरखपुर विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय के हीरक जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
विशेष स्मृति सिक्के और डाक टिकट का होगा लोकार्पण

BSF के जवान का शव पहुंचा प्रयागराज

पूरे सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
जवान के घर पर हजारों लोग दे रहे सलामी
परिवार और बीएसएफ के कर्मचारी मौजूद
ड्यूटी के दौरान बॉर्डर पर हुआ था शहीद
ड्यूटी के दौरान गिरी थी आकाशीय बिजली
भारत,बांग्लादेश के बॉर्डर पर तैनात था जवान
BSF अल्फा 17 बटालियन का था शहीद जवान

Post Views: 461
Tags: #fire in Kolkata hotel#modi cabinet meeting todaylive india-newsPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version