Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ट्रंप के टैरिफ वॉर का असर…शेयर बाजार में आई भारी गिरावट,दिल्ली चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन,महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान जारी, 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

DigitalDesk by DigitalDesk
February 3, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

live-india-news-making-news-updates-delhi-punjab-haryana-3-february-2025-

ट्रंप के टैरिफ वॉर का असर…शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

संसद में आम बजट पेश होने के बाद आज सोमवार 3 फरवरी को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। बजट में की गई तमाम बड़ी घोषणाओं का असर दिखाई देने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स सोमवार को सप्ताह के पहले दिन बुरी तरह टूटकर ओपन हुए। एक ओर BSE Sensex खुलने के साथ ही 700 अंक तक जा फिसला, तो वहीं दूसरी ओर NSE Nifty भी 200 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार करता नजर आया। आम बजट में मोदी सरकार की ओर से 12 लाख रुपये तक की कमाई को टैक्स फ्री करने समेत दूसरे कई बड़े ऐलानों का असर भी बाजार पर नहीं दिखा। जबकि दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर का प्रभाव ग्लोबल मार्केट की तरह ही भारत के शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान जारी, 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

तीसरे अमृत स्नान को देखते हुए आज सोमवार को महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है। महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़े के साधु-संत अमृत स्नान कर चुके हैं।शेष अखाड़ों के अमृत स्नान का क्रम भी जारी है। भीड़ को मैनेज करने के लिए आज ऑपरेशन इलेवन चलाया जा ररहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह योजना बनाई गई है। जिस पर खुद मुख्यमंत्री निगरानी कर रहे हैं। सुबह 3.30 बजे से सीएम योगी नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से महाकुंभ में वन वे रूट तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त पांटून पुलों पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसे लेकर भी विशेष इंतजाम किया गया है। बता दें अब तक करीब 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

भजनलाल सरकार आज विस में पेश करेगी धर्मांतरण विरोधी विधेयक

राजस्थान विधानसभा में आज सोमवार को धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश होगा। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी धार्मिक विधेयक Anti Conversion Religious Bill पेश करने क तैयारी में है। आज सोमवार 3 फरवरी को बजट सत्र के दौरान इस विधेयक पेश किया जा सकता है। इस विधेयक में जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में सख्त सजा का प्रावधान शामिल किए जाने की संभावना है। बता दें साल 2023 के विधानसभा चुनाव से ही राजस्थान में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से ही धर्मांतरण विरोधी विधेयक की मांग उठ रही है।

दिल्ली चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन,5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर आज 3 फरवरी की शाम को थम जाएगा। आज प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन आज सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज जोर शोर से चुनावी सभा कर प्रचार करने उतरे हैं। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर करीब 1.56 करोड़ मतदाता है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मिल्कीपुर उप चुनाव, आज रैली को संबोधित करेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सोमवार को मिल्कीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में अखिलेश जनता से वोट देने की अपील करेंगे।

Post Views: 434
Tags: #Campaign Last Day#Delhi Election#Stock Market Heavy Fall#Trump Tariff Warstock market
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version