Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: महाकुंभ-मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पहले श्रद्धालुओं का सैलाब,अमित शाह करेंगे दिल्ली में रोड शो,सीएम योगी की तीन बड़ी रैलियां,राहुल भी आज आज प्रचार के रण में उतरेंगे

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2025
in मुख्य समाचार
0
braking news 23 jan 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज महाकुंभ,मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाकुंभ का तीसरा स्नान पर्व 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होगा। ऐसे में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिये देश ही नहीं विदेश से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रयागराज की सड़कें फुल हो गई हैं। मेला प्रशासन की ओर से मौनी अमावस्या पर आठ से दस करोड़ लोगों के संगम में स्नान का अनुमान जताया गया है। बता दें मौनी अमावस्या पर स्नान ध्यान का क्रम आज रात 12 बजे से ही शुरु हो जायेगा। हालांकि महाकुंभ क्षेत्र में पहले से ही दिन रात श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से मौनी अमावस्या पर जनसैलाब उमड़ने के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।

महाकुंभ का आज 16वां दिन

  • अब तक करीब 15 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं संगम में डुबकी
  • मौनी अमावस्या से पहले श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़
  • सोमवार रात से बंद किये कई पांटून पुल
  • श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ कर मेले में किया प्रवेश
  • भीड़ के सामने पुलिस भी विवश नजर आई
  • लोगों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखा सके पुलिसकर्मी
  • रात करीब 9 बजे अधिकारियों के आदेश पर खुले पुल
  • पांटून पुल 13, 14 और 15 को खोल दिया गया

अमित शाह करेंगे दिल्ली में रोड शो

दिल्ली चुनाव के प्रचार युद्ध में अब बीजेपी की ओर से ताबड़तोड़ रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है। आज मंगलवार 28 जनवरी को दिल्ली में बीजेपी की ओर से छोटी बड़ी 40 चुनावी रैलियां की जाएंगी। पार्टी की ओर से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मैदान में होंगे। केन्द्रीय मंत्री शाह आज दक्षिणी दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे शाह का आज कस्तूरबा नगर में रोड शो प्रस्तावित है। इसके बाद वे कालकाजी, बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

दिल्ली में आज सीएम योगी की तीन बड़ी रैलियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते प्रचार अभियान तेज हो गया है। स्टार प्रचारकों के दौरे बढ़ गये हैं। इस बीच यूपी के सीएम CM योगी आदित्यनाथ की आज मंगलवार को 3 रैलियां होंगी। दिल्ली बीजेपी की ओर से जारी किये गये रैली कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ मंगोलपुरी, विकासपुरी और राजेंद्र नगर में जनसभा कर मतदाताओं से बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।

राहुल आज उतरेंगे प्रचार के रण में, करेंगे जनसभा

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी आज मंगलवार से प्रचार के दंगल में एंट्री होनी है। राहुल गांधी आज मगलवार को दिल्ली की पटपड़गंज और ओखला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें दिल्ली कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की तीन दिन में तीन रैलियों का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन राहुल इनमें से किसी भी जनसभा को संबोधित करने नहीं पहुंच सके थे। हालांकि इससे पहले राहुल गांधी ने पहले सीलमपुर में एक चुनावी रैली को जरुर संबोधित किया था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई इस वजह से कुछ कार्यक्रम स्थगित करने पड़े थे।

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव नामांकन दाखिल का अंतिम

  • 22 जनवरी से शुरू हुआ है नामांकन की प्रक्रिया
  • 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र की होगी जांच
  • 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं
  • 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए होगा मतदान
  • 15 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे
Post Views: 409
Tags: #Delhi Assembly Election Campaign#Mauni Amavasya#Prayagraj MahakumbhAmit ShahRahul GandhiUP CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version