कांग्रेस मुख्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधीऔर प्रियंका मौजूद
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज शनिवार 28 दिसंबर दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय पर लाया गया था । जहाँ अंतिम दर्शन के लिए रखा गया ।अंतिम दर्शन के बाद यहां से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई । पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज शनिवार को राजकीय सम्मान से साथ किया जाएग। गृह मंत्रालय की ऒर से नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम संस्कार कराने का फैसला लिया गया है।
डॉ मनमोहन सिंह पार्थिव देह को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है। राहुल गांधी डॉ मनमोहन सिंह की पार्थिव देह के साथ गाड़ी में ही बैठे हैं। करीब 11:35 बजे उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी… मैदानों में ठंड भारी
उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ गया है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ऒर पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और देवभूमि उत्तराखंड में बर्फबारी का ये आलम नजर आ रहा है कि मनाली में बर्फबारी के चलते 1000 वाहन फंसे हैं। वहीं, उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ रही है ऐसे में एडवाइजरी जारी की गई है। तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। श्रीनगर से भी बर्फबारी का बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। किसानों की माने तो फसल से लिए बर्फबारी अच्छी है।
भोपाल समेत कई जिलों में रात को बारिश,सुबह से धुंध छाया
वेस्टर्न डिस्टरबेंस सिस्टम एक्टिव होने से आज शनिवार को मध्य
प्रदेश के 12 जिलों में बारिश के साथ ओले की संभावना जताई जा रही है। देर रात भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार नए साल में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।





