ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स
नक्सल पर बड़ी सफलता
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा—देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या छह महीने में 7 से घटकर 3 रह गई है। सरकार का दावा, अब हिंसा पर नियंत्रण और विकास योजनाओं का असर दिखने लगा है। सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता से नक्सल बेल्ट सिमट रही है।
मोदी का आंध्र दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश में रहेंगे। वे 13,430 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। दौरे के दौरान जनता को संबोधित करेंगे और प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेल व बंदरगाह विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट लॉन्च होंगे।
भारत आएंगी श्रीलंका की प्रधानमंत्री
श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमारासुरीया 16 से 18 अक्टूबर तक भारत दौरे पर रहेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच शिक्षा, तकनीकी और व्यापारिक साझेदारी को लेकर चर्चा होगी। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा मानी जा रही है।
18 महीने में नई वंदे भारत ट्रेनें
रेल मंत्री ने कहा कि ‘वंदे भारत 4.0’ ट्रेनें अगले 18 महीनों में तैयार होंगी। नई ट्रेनों में बेहतर स्पीड, सुरक्षा और यात्री सुविधा पर फोकस होगा। भारतीय रेलवे का लक्ष्य—तेज, आधुनिक और ऊर्जा-कुशल ट्रेन नेटवर्क तैयार करना है।
मौसम विभाग की अलर्ट चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। खासकर पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अगले 48 घंटे तक खराब मौसम की आशंका जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
राहुल का मोदी पर हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया। आरोप लगाया कि मोदी ने रूस से तेल खरीद न करने का वादा किया था। राहुल ने कहा—“देश के हित पर समझौता करने वाले डरपोक हैं। प्रकाश कुमार पांडेय