Sunday, July 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM मोदी आज अंबेडकर जयंती के मौके पर करेंगे हरियाणा का दौरा,बाबा साहब की जयंती पर भागवत देंगे संदेश

DigitalDesk by DigitalDesk
April 14, 2025
in मुख्य समाचार
0
briking news 19 pril 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री मोदी आज अंबेडकर जयंती के मौके पर करेंगे हरियाणा का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 14 अप्रैल को हरियाणा के हिसार, यमुनानगर और रेवाड़ी में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे साथ ही योजनाओं की नींव भी रखेंगे। बता दें बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर हो रहे इस आयोजन पर पूरे देश की नजर है। पीएम हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से पहली नियमित उड़ान का भी शुभारंभ करेंगे। यह हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। इस उड़ान के साथ हिसार और अयोध्या के बीच हवाई संपर्क भी जुड़ जाएगा।

बाबा साहब की जयंती आज, महू में लगेगा भव्य मेला…सीएम भी होंगे शामिल

डॉ.बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर देश भर में कई आयोजन किये जा रहे हैं। लेकिन इन सभी में सबसे खास आयोजन होगा एमपी के महू में,जहां बाबा साहेब की जन्मस्थली है। महू में विशाल समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्य के मुखिया डॉ.मोहन यादव भी शामिल होंगे। बता दें हर साल की तरह इस साल भी आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती उत्सव समारोह पूरी आस्था के साथ मनाई जा रही है। इंदौर जिले में स्थित डॉ.अंबेडकर नगर महू में खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Related posts

Telegram पर सरकार सख्त, पाइरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट रोकने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम; नहीं मानी बात तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Telegram पर सरकार सख्त, पाइरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट रोकने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम; नहीं मानी बात तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

July 4, 2026
EPFO Stops UAN Activation On Member Portal: PF सब्सक्राइबर्स को अब क्या करना चाहिए?

EPFO Stops UAN Activation On Member Portal: PF सब्सक्राइबर्स को अब क्या करना चाहिए?

July 4, 2026

न्यूयॉर्क में मेयर आज 14 अप्रैल को किया डॉ. भीमराव अंबेडकर दिवस घोषित

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में पहली बार आज 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती का जश्न मनाया जा रहा है। मेयर ने इस दिन को “अंबेडकर दिवस” के रूप में घोषित किया है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने इस सबंध में एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करते हुए इसे आधिकारिक रूप भी दे दिया है। इस ऐलान के बाद आजाद समाज पार्टी प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने खुशी जताई है। सांसद ने इसे अत्यंत गर्व का क्षण बताया।
बता दें डॉ.अंबेडकर ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय से ही अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। यहीं पर उनके विचारों ने आकार भी लिया था और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में उन्होंने यहां से अभूतपूर्व काम किया।

शाह करेंगे अभा फोरेंसिक विज्ञान शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय आज 14 अप्रैल ने किया जा रहा है। 14 से 15 अप्रैल तक दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन और आतंकवाद से निपटने में फोरेंसिक विज्ञान की भूमिका’ के विषय को लेकर अखिल भारतीय न्यायालयिक विज्ञान सम्मेलन एआईएफएसएस का आयोजन हो रहा है। जिसका उद्घाटन केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन का उद्घाटन आज 14 अप्रैल को करेंगे। इस दौरान न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर वेंकटरमाणि, भारत के अटॉर्नी-जनरल न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम, अध्यक्ष एनएचआरसी, मनन कुमार मिश्रा, अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ इंडिया और गोविंद मोहन केंद्रीय गृह सचिव इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के आज कई कार्यक्रम

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में पिन फ्लैग कार्यक्रम
5 केडी में शामिल होंगे CM योगी आदित्यनाथ
बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
हजरतगंज जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मदिवस समारोह में होंगे शामिल
अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे सीएम
फिक्की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में शामिल होंगे सीएम
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण, लखनऊ खंडपीठ का उद्घाटन
उद्घाटन कार्यक्रम, गोमतीनगर विस्तार में जाएंगे सीएम योगी
बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम
शाम 4 बजे – विवि कैंपस जाएंगे सीएम योगी

योगी ने दी अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं

  • ‘डॉ. अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं’
  • ‘डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर किया’
  • ‘भारत के संविधान में अनेकों प्रावधान किए’
  • ‘संविधान निर्माण में योगदान के लिए देश उनके प्रति कृतज्ञ’
  • ‘डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए प्रयास हमेशा प्रेरित करेंगे’

देहरादून के समान नागरिक संहिता-आभार कार्यक्रम

  • CM पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • अम्बेडकर महामंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम
  • सुबह 11 बजे, बीएचईएल रानीपुर में होगा कार्यक्रम
  • बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग

एमपी के CM डॉ.मोहन का दिल्ली और इंदौर दौरा

  • दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम
  • 11:20 पर अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • दोपहर 1:05 पर स्थानीय कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे
  • दोपहर 1:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना

भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती आज

  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का कानपुर दौरा
  • बाबा साहब की जयंती पर भागवत देंगे बड़ा संदेश
  • संघ कार्यालय और अंबेडकर हॉल का करेंगे लोकार्पण
  • घर-घर होगा तुलसी वितरण
  • यूपी में पहली बार संघ कार्यालय में प्रवास

देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • झारखंड में गिर सकते है ओले
  • ओडिशा में बिजली गिरने की आशंका
  • तेलंगाना के कुछ इलाकों में चलेगी हीटवेव
  • राजस्थान में 46 डिग्री जा सकता है पारा
Post Views: 246
Tags: #Ambedkar Jayanti#PM Modi visit Haryana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश
TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version