ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:वित्तमंत्री सीतारमण आज पेश कर सकती हैं लोकसभा में new income tax bill, ट्रंप ने कहा…संघर्ष को समाप्त करने के लिए तुरंत शुरु करें बातचीत रूस यूक्रेन,अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, 200 साल पुराने ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस में ठहरे

breaking-plat

अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, 200 साल पुराने ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस में ठहरे

पीएम नरेन्द्र मोदी भारतीय समय के अनुसार आज गुरुवार सुबह अमेरिकी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी अमेरिका में करीब 36 घंटे गुजारेंगे। इस दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के साथ ही कई अहम मुद्दों पर बातचीत भी करेंगे। पीएम मोदी को अमेरिका सरकार की ओर से वॉशिंगटन के ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस में ठहराया गया है। बता दें यह वाइट हाउस के सामने ही स्थित है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मेहमानों का यह स्पेशल गेस्ट हाउस भी है। यह ऐतिहासिक इमारत करीब 200 साल से भी अधिक पुरानी है। इसका अपना इतिहास भी कम रोचक नहीं है। बताया जाता है कि ब्लेयर हाउस क्वीन एलिजाबेथ, विंस्टन चर्चिल और व्लादिमीर पुतिन जैसी दुनिया के कई कई बड़ी हस्तियों की मेजबानी कर चुका है।

वित्तमंत्री सीतारमण आज पेश कर सकती हैं लोकसभा में न्यू इनकम टैक्स बिल

@new income tax bill वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज गुरुवार 13 फरवरी को लोकसभा में न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 पेश कर सकती हैं। इससे पहले केन्द्र की एनडीए सरकार ने इनकम टैक्स बिल का ड्राफ्ट एक दिन पहले बुधवार को जारी किया था। इस बिल का उद्देश्य आयकर कानून को सरल बनाना है। जिसके लिए उसकी भाषा में कई परिवर्तन किए गये हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन टैक्स कैलकुलेशन के लिए ‘फाइनेंशियल इयर’ या ‘असेसमेंट इयर’ के स्थान पर अब ‘टैक्स इयर’ शब्द का उपयोग किया जाएगा।

ट्रंप ने कहा…संघर्ष को समाप्त करने के लिए तुरंत शुरु करें बातचीत रूस यूक्रेन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिन में फोन पर बातचीत के दौरान इस बात पर सहमत हुए कि वाशिंगटन और मॉस्को यूक्रेन-रूस संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से तत्काल सीधी बातचीत में शामिल होंगे। ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए कॉल की सामग्री का अपना संस्करण पेश किया और उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक लंबी और सार्थक फोन कॉल की है। ट्रंप ने कहा वे और पुतिन इस बात पर सहमत हैं कि अमेरिका रूस—यूक्रेन के साथ युद्ध में होने वाली लाखों मौतों को रोकना चाहता है।

सैन डिएगो खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी सैन्य विमान

अमेरिकी सेना का एक विमान बुधवार को सैन डिएगो खाड़ी में हादसे का शिकार हो गया। सैन डिएगो अग्निशमन विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। ​सैन डिएगो हार्बर पुलिस विभाग ने बताया कि शेल्टर द्वीप के क्षेत्र में लड़ाकू विमान के पानी में हादसे का शिकार होने के बाद दो पायलटों को किसी तरह बचाया गया है। अमेरिकी नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि विमानकर्मी सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए है। उन्हें पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसके साथ ही पायलटों को घटनास्थल पर अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा नाव में अस्पताल ले जाया गया।

दक्षिण कोरिया में मछली पकड़ने वाले जहाज में लगी आग,6 मछुआरे लापता

दक्षिण-पश्चिमी दक्षिण कोरिया के जल क्षेत्र में आज गुरुवार को एक जहाज में आग लग गई। मछली पकड़ने वाले इस जहाज में आग लगने से करीब छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय समय के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 8.39 बजे तट रक्षक को इस हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें राजधानी सियोल से करीब 200 किमी दक्षिण पश्चिम में बुआन काउंटी के पानी में 34 टन के मछली पकड़ने वाले जहाज में आग लग गई।

Exit mobile version