राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का लखनऊ में निधन, 85 साल की उम्र में ली सत्येंद्र दास ने अंतिम सांस
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज बुधवार 12 फरवरी को निधन हो गया। 85 साल की उम्र में उन्होंने लखनऊ के PGI में अंतिम सांस ली। बता दें आचार्य सत्येंद्र दास को पिछले दिनों 3 फरवरी को स्ट्रोक के बाद गंभीर हालत में लखनऊ के PGI में भर्ती कराया गया था। आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि लखनऊ के पीजीआई में आज सुबह आठ बजे के करीब लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ है। उनके पार्थिव शरीर को लेकर शिष्य PGI से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। आचार्य सत्येन्द्र दास का अंतिम संस्कार गुरुवार 13 फरवरी अयोध्या में सरयू नदी के तट पर होगा।
पीएम मोदी से मिले गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुंदर पिचाई
पेरिस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुंदर पिचाई ने मुलाकात की है।। पेरिस में एआई एक्शन समिट के बीच यह मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने एआई से भारत में उत्पन्न ‘‘अविश्वसनीय अवसरों” पर विस्तार से चर्चा की। वहीं भारतीय मूल के अल्फाबेट इंक के सीईओ ने भी इस बात पर भी चर्चा की कि किस तरह से गूगल और भारत, देश में ‘‘डिजिटल बदलाव” पर एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं। इस मुलाकात के बाद संदुर पिचाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी ओर से लिखा कि वे आज पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
महाकुंभ में महास्नान : माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, 10 KM तक भीड़, वॉर रूम से CM योगी कर रहे मॉनिटरिंग
महाकुंभ में माघ पूर्णिमा पर आज बुधवार को स्नान का सिलसिला जारी है। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। त्रिवेणी संगम के तट से करीब 10 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। इधर,राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 4 बजे से ही लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से लगातार महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस दौरा राज्य क डीजी प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
मुंबई में जीबीएस से पहली मौत
महाराष्ट्र में जीबीएस से संक्रमित और मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मुम्बई स्थित नायर अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती 53 साल के बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। बता दें मुंबई शहर में जीबीएस सिंड्रोम वायरस से यह पहली मौत है। ऐसे में जीबीएस के संक्रमण की चपेट में आने के बाद मौतों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के वडाला के 53 साल के मरीज बीएमसी के बीएन देसाई अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप तैनात थे। वे अस्पताल के डीन डॉ.शैलेश मोहिते ने बताया मरीज काफी दिन से बीमार चल रहे थे। ऐसे में कई दिनों तक उनका उपचार किया गया।





