Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज आपडेट:प्रधानमंत्री मोदी आज आएंगे ईसागढ़ के आनंदपुर धाम,आतंकी तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ,बिहार में सियासी बहार..आज कन्हैया की यात्रा का समापन,पीके भी करेंगे रैली

DigitalDesk by DigitalDesk
April 11, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री मोदी आज आएंगे ईसागढ़ के आनंदपुर धाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इसे लेकर अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप वे आज शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 को मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ईसागढ़ तहसील आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी आनंदपुर धाम जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद वे आनंदपुर धाम स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण करेंगे।

आतंकी तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा भारत लाया जा चुका है। कई साल के लंबे संघर्ष के बाद तहव्वुर को भारत लाने में सफलता मिली है। उसका अमेरिका से सफल प्रत्यपर्ण हो सका है। अब आतंकी राणा से एनआईए की टीम के सवाल-जवाब शुरू करने जा रही है। आज उससे पूछताछ शुरू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि पहले दिन की पूछताछ में राणा से उसके परिवार से जुड़े सवाल ज्यादा हो सकते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भारतीय शेयर बाजार में आई शानदार तेजी

भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को शानदार तेजी देखी जा रही है। जहां सेंसेक्‍स 1000 अंक ऊपर चढ़कर खुला है तो वहीं निफ्टी में भी करीब 360 अंकों की उछाल नजर आ रही है। इसके अतिरिक्त बैंक निफ्टी में 500 अंकों की तेजी आई है। हालांकि कुछ ही समय बाद सेंसेक्‍स 1151 अंक उछलकर 75000 के ऊपर जा पहुंचा, जबकि Nifty 364 अंक चढ़कर 22764 लेवल पर पहुंचा है। वहीं बैंक निफ्टी में भी 700 अंकों की ज्‍यादा तेजी दर्ज की गई है।

बिहार में मौसम की मार,आंधी-बारिश और वज्रपात ने ली 61 की जान

बिहार में इन दिनों कुदरत के कहर से हाहकार मचा हुआ है। राज्य में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात यानी बिजली गिरने से अब तक 61 लोगों की जान चली गई। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी पीड़ित परिवारों के लिये चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

कन्हैया की पदयात्रा का समापन आज, पायलट होंगे शामिल

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी गतिविधि बढ़ गई है। कांग्रेस के कन्हैया कुमार की ओर चुनावी माहौल बनाने के लिए पलायन रोको नौकरी दो यात्रा निकाली जा रही है। जिसका आज समापन होने वाला है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा आज 11 अप्रैल शुक्रवार को राजधानी पटना में समाप्त होगी। इस दौरान कांग्रेस के करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ वे सीएम हाउस तक मार्च करेंगे। कन्हैया की पदयात्रा में कांग्रेस नेता राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान सभी जिलों की परेशानियों को लेकर एक मांग पत्र तैयार किया गया है। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा।

पटना में जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव‎ रैली

बिहार की राजधानी पटना में आज पीके की जन सुराज पार्टी ‘बिहार बदलाव‎ रैली’ करने जा रही है। पटना के गांधी मैदान से पीके जनता को साधेंगे। इस रैली में करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पटना में होने वाली ‎जन सुराज की ‘बिहार बदलाव‎ रैली’ के लिए प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाया गया है। राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर राजधानी पटना के गांधी मैदान से लोगों को साधने की कोशिश करेंगे।

Post Views: 402
Tags: #Bihar Badlaav Rally #PK Jan Suraj Party#Bihar weather#Indian stock market boom#Jan Suraj Party#Kanhaiya padayatra in Bihar#NIA interrogation of Tahawwur Rana#pm coming to Ashoknagar#PM in Anandpur Dham#PM Narendra Modi in mp#Rise in Indian stock market
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version