Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जाएंगी प्रयागराज,बेंगलुरु में एशिया का सबसे बड़ा एयर शो,पीएम आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 10, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जाएंगी प्रयागराज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार 10 फरवरी को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू करीब आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में गुजारेंगी। इस दौरान वे जहां त्रिवेणी संगम पर स्नान करेंगी वहीं यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में चाक-चौबंद सुरक्षा कर दी गई है।

  • त्रिवेणी संगम में लगाएंगीं आस्था की डुबकी
  • करीब 8 घंटे संगमनगरी में रहेंगीं राष्ट्रपति
  • अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी पूजन
  • सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद
  • सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम

बेंगलुरु में एशिया का सबसे बड़ा एयर शो,फिजी के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एशिया का सबसे बड़ा एयर इंडिया शो 2025 हो रहा है। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिजी के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ से मुलाकात की। दोनों ने ही रक्षा सहयोग को के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।बता दें भारत और फिजी संयुक्त कार्यसमूह (जेडब्ल्यूजी) को संस्थागत तौर पर बनाने को लेकर आपसी सहमति भी जताई गई है। बैठक आज सोमवार से शुरू हुए एयर इंडिया 2025 के दौरान बेंगलुरु में हुई है। बेंगलुरु में एयर इंडिया 2025 के मौके पर मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझाा की है। उन्होंने लिखा कि बेंगलुरु में फिजी के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ के साथ एक सराहनीय बैठक हुई है। रक्षा सहयोग को लेकर कई अहम विषयों पर हमने चर्चा की है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

PM आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा

पीएम नरेन्द्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा करने वाले हैं। यह कार्यक्रम बहुत खास होने वाला है। इस बार इस कार्यक्रम का आठवां संस्करण 10 फरवरी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम इस बार काफी बड़ा और आकर्षक होने वाला है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में कई ​प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे। जिनमें आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के साथ सिने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, खेल मैदान से बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा भी इस आयोजन में शामिल होंगी।

महाकुंभ के मार्ग पर महा’जाम’

प्रयागराज महाकुंभ Mahakumbh-2025 में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हर दिन उमड़ रही है। पतित पावनी गंगा के त्रिवेणी संगम पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु प्रयागराज बस और ट्रेन ही नहीं पर्सनल और लोडिंग वाहनों से भी आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान जहां सड़क मार्ग से आने वाले इन यात्रियों को कई स्थानों पर जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। तो वहीं, रेल में सवार होकर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें कम नहीं है। उन्हें भी रेल में भीड़ का सामना करना पड़ रहा है।
प्रयागराज सीमा से लगे आसपास के जिलों कटनी, सतना और रीवा, बनारस, कानपुर, फतेहपुर के स्टेशन पुरी तरह से फुल हैं। यात्रियों को स्टेशन पर पैर रखने का भी स्थान नहीं मिल रहा है। इसके अतिरिक्त जिन यात्रियों का टिकट कन्फर्म हैं। उन्हें भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा में परेशानी का आलम यह है कि सेकेंड एसी के साथ थर्ड एसी भी जनरल कोच की तरह नजर आ रहे हैं।

Post Views: 411
Tags: #Air India Show-2025#Bengaluru Yelahanka Air Force Station#Prayagraj Mahakumbh 2025#President Draupadi Murmu in Mahakumbh#President Draupadi Murmu in PrayagrajPresident Draupadi Murmu
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version