Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: ट्रंप की टैरिफ धमकी भारतीय में रही बेअसर, बाजार खुलते ही Sensex ने लगाई छलांग,गुरुवार 6 मार्च को गंगोत्री पहुंचेंगे पीएम मोदी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 6, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्रंप की टैरिफ धमकी: भारतीय बेअसर में रही बेअसर, बाजार खुलते ही Sensex ने लगाई छलांग

भारत का दो बार नाम लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भारत अमेरिका पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है। ये ठीक नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी का असर भारतीय शेयर बाजार पर नहीं दिखाई दिया है। आज बुधवार 5 मार्च को सेंसेक्स-निफ्टी दोनों तेजी के साथ ओपन हुए। बता दें एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से छेड़े गए ग्लोबल टैरिफ वॉर से दुनिया के कई देशों में शेयर बाजार सहमे हुए नजर आ रहे हैं। यूएस Markets से लेकर एशियाई बाजारों तक में इन दिनों सुस्ती नजर आ रही है। लेकिन अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को लेकर दिए गए बयान का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को नहीं मिला, बल्कि इससे उलट कई दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगता हुआ नजर आया। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद कुछ ही मिनट में 500 अंकों से अधिक उछल गया, तो हीं निफ्टी ने भी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की है।

पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा कार्यक्रम का दौरा करने वाले हैं। बता दें राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को शीतकालीन यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया था। पीएम मोदी 6 मार्च को एक दिनी उत्तरकाशी जिले के दौरे पर आने वाले हैं। यहां पीएम मोदी मां गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास मुखवा में दर्शन के बाद पूजा अर्चना करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गुरुवार 6 मार्च को गंगोत्री पहुंचेंगे पीएम मोदी
गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास मुखवा में करेंगे पूजा
पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज
दौरे को लेकर आज सीएम करेंगे बैठक
सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे बैठक

हूती ने किया अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा

यमन के हूती विद्रोहियों की सेना की ओर से घोषणा की कि उन्होंने लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह के आसमान में एक अमेरिकी एमक्यू-9 टोही ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है। जिसमें कहा होदेइदाह प्रांत में “यमनी हवाई क्षेत्र का यह ड्रोन उल्लंघन कर रहा था। ऐसे में उल्लंघन और शत्रुतापूर्ण अभियान चलाने” के दौरान ड्रोन को मार गिराया गया है। सरिया की ओर से कहा गया है कि यह हूती बलों की ओर से ‘वादा किए गए मुक्ति और पवित्र जिहाद की चल रही लड़ाई’ के बीच निष्क्रिय किया गया यह 15वां विमान है। जिसे उन्होंने गाजा और लेबनान का समर्थन करने वाला अभियान बताया है

मणिपुर में डाले गये 33 हथियार, आधा दर्जन गिरफ्तार

मणिपुर स्थित थौबल, चुराचांदपुर, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम के साथ बिष्णुपुर जिलों में पिछले चौबिस घंटे के दौरान अधिकारियों को जनता की ओर से स्वेच्छा से 33 विभिन्न प्रकार के हथियार के साथ विभिन्न गोला-बारूद और अन्य विविध सामान लौटाते हुए सौंप दिए गए हैं।
पुलिस ने आज बुधवार 5 मार्च को कहा है कि सुरक्षा बलों की ओर से चुराचांदपुर जिले के चुराचांदपुर-पीएस के तहत चुराचांदपुर शहर के केंद्र ही नहीं बेथेल से यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी यूकेएनए के सभी कैडरों के साथ एक जांगगौलुन हाओकिप और तीन किशोरों को अपनी हिरासत में लिया है। यह सभी जबरन वसूली के साथ ही नशीली दवाओं के कारोबार, तस्करी और हथियारों की तस्करी के साथ अवैण्ध बिक्री में शामिल थे।

फिल्म सिकंदर का पहला गाना जोहरा जबीन हुआ रिलीज

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की जल्द आने वाली फिल्म सिकंदर का पहला गाना जोहरा जबीन आखिरकार रिलीज गया है। बता दें ‘सिकंदर’ सलमान खान की मोस्टअवेटेड फिल्म है। जिसका का पहला गाना जोहरा जबीन रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस की ओर से किया गया है।

वहीं जबकि इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर का यह गाना “जोहरा जबीन” इस ईद को और खास बनाने के लिए एकदम परफेक्ट बताया जा रहा है। जबरदस्त बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी के साथ सलमान खान और रश्मिका मंदाना की इस गाने में दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। जिसके साथ “जोहरा जबीन” दिलों और डांस फ्लोर्स दोनों पर आग लगाने के लिए तैयार है।

Post Views: 499
Tags: #Bollywood Dabangg Star#indian stock market#most awaited film#Salman Khan #film sikander #First song Zohra Jabeen#Sensex-Nifty#US President Trump#Zohra Jabeen released
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version