Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : तेलंगाना में हादसा…ट्रक बस की टक्कर में 16 यात्रियों की मौत,ICC महिला विश्व कप-भारत की बेटियों ने किया देश का नाम रोशन, ,अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

DigitalDesk by DigitalDesk
November 3, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
breaking news plat today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : तेलंगाना में हादसा…ट्रक बस की टक्कर में 16 यात्रियों की मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर में 16 लोगों की मौत, 10 घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Related posts

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

June 8, 2026
WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

June 8, 2026

ICC महिला विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत

ICC महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार विश्व कप जीता। पूरे देश में जश्न का माहौल, खिलाड़ियों के घरों पर बधाईयों की बौछार।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जीत पर दी बधाई

महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी। उन्होंने कहा, “भारत की बेटियों ने इतिहास रचा है। यह जीत समर्पण और संघर्ष की मिसाल है।” राष्ट्रपति ने कहा कि इस जीत से आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरित होंगी।

सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन

महिला विश्व कप जीत पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, “भारतीय बेटियों ने नए सपनों को जन्म दिया है, पूरा देश गर्व से भर गया है।” उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत क्रिकेट में महिला शक्ति की पहचान है।

पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, “भारत की बेटियों ने असंभव को संभव कर दिखाया है। यह जीत देश के हर नागरिक के गर्व का क्षण है।” टीम के सम्मान में जल्द ही समारोह होगा।

पिचाई ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, “1983 और 2011 की यादें ताजा हो गईं। यह टीम हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।” सोशल मीडिया पर पिचाई का संदेश वायरल हो रहा है।

पंचकूला में हादसा

हरियाणा के पंचकूला में जीरकपुर बॉर्डर के पास बने बैंक्विट हॉल ‘औरा गार्डन’ में देर रात भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है।

नक्सल प्रभाव खत्म होने का दावा

बिहार के जमुई जिले के चोरमारा गांव को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से मुक्त कराया। लंबे समय से यह इलाका नक्सल प्रभाव में था। ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों में राहत का माहौल है। प्रशासन ने गांव में विकास कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

क्लाउड सीडिंग ट्रायल

केंद्र सरकार के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल केवल एक प्रयोग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करने की तकनीक का परीक्षण करना है। फिलहाल इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की कोई योजना नहीं है।

अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की 3,084 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी ने कहा कि यह संपत्ति जांच एजेंसी के कब्जे में रहेगी जब तक केस की सुनवाई पूरी नहीं होती।

दिल्ली दौरे पर कर्नाटक सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 15 नवंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे कांग्रेस नेतृत्व से राज्य में चल रहे राजनीतिक और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

यूक्रेन को लेकर ट्रंप का बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। ट्रंप ने इसे एक “खतरनाक कदम” बताते हुए कहा कि अमेरिका को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं पर ध्यान देना चाहिए।

राष्ट्रपति का संबोधन आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। अपने भाषण में वह उत्तराखंड की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर प्रकाश डालेंगी। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और पूरा शहर तिरंगे रंगों से सजा है।

सपा प्रमुख की रैलियां

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में तीन चुनावी सभाएँ करेंगे। अखिलेश बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सपा की विकास योजनाओं का प्रचार करेंगे। रैलियों में भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष की सभा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार के अमरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलेंगे और राज्य में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाएंगे। स्थानीय नेताओं ने जनसभा की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

बिहार में पीएम मोदी की रैली आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के सहरसा और कटिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में विकास और आत्मनिर्भरता का संदेश देंगे। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और भारी जनसमूह की उम्मीद जताई जा रही है।

अफगानिस्तान में भूकंप

अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी हैं। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 307
Tags: #Accident 16 passengers killed in truck bus collision#Accident in Telangana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version