Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM मोदी दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना…भारत पर अमेरिका का 18% टैरिफ आज से लागू..यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 6 की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Braking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया के लिए रवाना हो गए। दौरे के दौरान व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, डिजिटल सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर अहम बातचीत होगी। भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भारत पर अमेरिका का रिवाइज्ड 18% टैरिफ आज से लागू

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर संशोधित 18 प्रतिशत टैरिफ आज से लागू कर दिया है। ट्रंप सरकार के कार्यकारी आदेश के तहत 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ हटाने का फैसला लिया गया। यह राहत 7 फरवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 6 की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूबर शादाब जकाती पर दुष्कर्म का केस दर्ज

महिला की शिकायत पर चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है, पूछताछ की तैयारी चल रही है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई ताकत मिलेगी। इस समझौते से किसानों, MSME और स्टार्टअप्स को नए अवसर मिलेंगे। भारत का वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने का लक्ष्य और मजबूत होगा।

मस्जिद हमले पर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का दावा खारिज किया

अफगानिस्तान ने मस्जिद हमले को लेकर पाकिस्तान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। अफगान सरकार ने कहा कि हमले से जुड़ी जानकारी तथ्यहीन है। साथ ही क्षेत्रीय शांति को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों से बचने की सलाह दी गई है।

अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते पर अगले हफ्ते बैठक: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते पर अगले हफ्ते अहम बैठक होगी। बातचीत का उद्देश्य तनाव कम करना और परमाणु कार्यक्रम को लेकर ठोस सहमति बनाना बताया गया है।

US ट्रेड डील से भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील से भारतीय निर्यातकों को 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार तक पहुंच मिलेगी। इससे उद्योग, कृषि और MSME सेक्टर को बड़ा फायदा होगा और निर्यात में तेज़ी आएगी।

रूसी तेल पर भारत से हटाया गया 25% अमेरिकी टैरिफ

अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ पूरी तरह हटा लिया है। इस फैसले से भारत को ऊर्जा सुरक्षा में राहत मिलेगी। दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अंतरिम रूपरेखा जारी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की अंतरिम रूपरेखा जारी कर दी गई है। इसमें टैरिफ, निवेश संरक्षण, सप्लाई चेन और टेक्नोलॉजी सहयोग शामिल हैं। अंतिम समझौते से पहले इसे अहम कदम माना जा रहा है।

मायावती ने लखनऊ में बुलाई BSP की राज्य स्तरीय बैठक

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पटना से गिरफ्तार

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना से गिरफ्तार किया गया है। उन पर घर किराये पर लेकर अवैध कब्जा करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद समर्थकों में नाराज़गी देखी गई।

कांग्रेस-लेफ्ट रिश्ते बने सियासी फंदा

कांग्रेस से गठबंधन लेफ्ट पार्टियों के लिए गले का फंदा बनता दिख रहा है। बंगाल में कांग्रेस ने लेफ्ट से अलग होकर ममता बनर्जी के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। केरल में वामदल अंतिम किला बचाने की लड़ाई में हैं।

होली पर लगेगा 20 मिनट का चंद्र ग्रहण

वर्ष 2026 में होली के पर्व पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। 3 मार्च को होलिका दहन के दिन यह ग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा और दहन के समय में बदलाव किया जाएगा।

Post Views: 297
Tags: #Braking news
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version