Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण….पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड..टीवीके समर्थन का पत्र फर्जी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2026
in मुख्य समाचार
0
Braking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण
पश्चिम बंगाल में आज नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष भी मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। कोलकाता में समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने सुबह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई। ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। फिलहाल मंत्री या सरकार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

होर्मुज में अमेरिकी हमला
होर्मुज क्षेत्र में ईरान के एक जहाज पर अमेरिका द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। इस हमले में छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। दोनों देशों की ओर से फिलहाल विस्तृत बयान जारी नहीं हुआ।

नौसेना को मिले नए चीफ
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे मौजूदा नौसैनिक रणनीतियों और आधुनिकीकरण कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। सैन्य हलकों में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नए CDS बने राजा सुब्रमणि
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए गए हैं। अब तीनों सेनाओं की संयुक्त कमान उनके हाथ में होगी। सरकार ने उनकी नियुक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम फैसला बताया है। सेना में व्यापक अनुभव उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा।

ट्रंप ने किया बड़ा दावा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने अब तक नौ युद्ध रुकवाने में भूमिका निभाई। ट्रंप ने कहा कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म होते देखना पसंद करेंगे। बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।

हंतावायरस पर ट्रंप का बयान
हंतावायरस संक्रमण को लेकर अमेरिका में बढ़ती चिंताओं के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई। स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और एहतियाती कदम बढ़ाए गए हैं।

दिनाकरन ने TVK पत्र बताया फर्जी
तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दिनाकरन लोकभवन पहुंचे और दावा किया कि टीवीके समर्थन का पत्र पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

कांग्रेस विधायक पहुंचे बेंगलुरु
तमिलनाडु में सियासी अस्थिरता के बीच कांग्रेस के कई विधायक चेन्नई छोड़कर बेंगलुरु पहुंच गए हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे शक्ति प्रदर्शन और संभावित टूट-फूट से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व लगातार विधायकों के संपर्क में बना हुआ है।

पाकिस्तान को IMF से राहत
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को 1.2 बिलियन डॉलर के लोन को मंजूरी दे दी है। आईएमएफ बोर्ड की स्वीकृति के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने इसे अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की दिशा में अहम कदम बताया।

 ट्रंप ने लिया सीजफायर का श्रेय
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर प्रयासों का श्रेय लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी अपील के बाद दोनों पक्ष बातचीत के लिए तैयार हुए। हालांकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस दावे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहा है।

IPL कोलकाता की शानदार जीत
आईपीएल मुकाबले में कोलकाता ने दिल्ली को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। बल्लेबाज फिन एलन ने विस्फोटक शतक जड़कर टीम को आसान जीत दिलाई। दिल्ली की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर दिखी। इस जीत के साथ कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदें और मजबूत कर लीं।

Post Views: 153
Tags: #Bengal Swearing government#braling news 09-may-2026
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version