Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी में माफियाओं की सूची तैयार,जल्द होगा सफाया

तैयार सूची में सपा और बसपा से जुड़े माफिया

DigitalDesk by DigitalDesk
April 18, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी में माफियाओं की सूची तैयार,जल्द होगा सफाया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
प्रयागराज में डॉन माफिया अतीक अहमद और अशरफ के खात्मे के बाद दूसरे माफिया दहशत में हैं। वजह ये है कि राज्य के ऐसे कई माफियाओं को चिन्हित किया गया है जिनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसी योजना बनाई है जिसके तहत बड़ा अभियान चलेगा और माफियाओं का सफाया कर दिया जाएगा। अभियान के तहत कई दर्जन माफियाओं की करीब 5 सौ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की गई है।
.     उत्तर प्रदेश में बनी सूची से दहशत में माफिया
.     सीएम योगी की हरी झंडी मिलते ही शुरु होगा अभियान
.     सपा और बसपा से जुड़े हैं कई माफिया
.     सूची में गैंगस्टरों के नाम भी किए शामिल
.     मुख्तार अंसारी और सुंदर भाटी फिर आए चर्चा में

जानकारी के मुताबिक माफियाओं का सफाया करने के लिए तैयार प्रस्ताव में राज्य के कई माफियाओं के नाम शामिल किए गए है। ये वो माफिया हैं जो शराब,​शिक्षा,पशु,वन और अवैध खनन के कारोबार में लिप्त हैं। ऐसे करीब तीन दर्जन माफिया और पांच दर्जन गैंगस्टर की सूची बनाई गई है। प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी मिलते ही अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। इस मामले में यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि माफियाओं का नेटवर्क खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

तैयार सूची में सपा और बसपा से जुड़े माफिया

बड़ी बात ये है कि जिन माफियाओं की सूची बनी है उसमें कई ऐसे नाम हैं जो बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।जिसमें बच्चू यादव,त्रिभुवन सिंह,जुगनू वालिया,रिजवान जहीर,सलीम,सोहराब,दिलीप मिश्रा,अनुपम दुबे,हाजी इकबाल और लल्लू यादव,खान मुबारक,रुस्तम,बबलू श्रीवास्तव, वलूमेश राय,कुंटू सिंह,सुभाष ठाकुर,संजीव माहेश्वरी जीवा और मुनीर जैसे माफियाओं का नाम सूची में शामिल किया गया है।

Related posts

Wangchuk Nadda meeting

वांगचुक-नड्डा बैठक से निकले समाधान के संकेत….मेदांता में एक घंटे की अहम मुलाकात… संसद में चर्चा का भरोसा…छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

July 22, 2026
Congress Protest Part 2 Opposition arrives at Parliament in black attire Rahul and Priyanka take the lead

कांग्रेस का प्रोटेस्ट पार्ट-2: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

July 22, 2026

कई गैंगस्टरों के नाम

माफिया मुक्त यूपी बनाने के लिए पुलिस ने गैंगस्टरों को भी सूची में शामिल किया है।
उसमें माफिया और बाहुबली विधायक रहे मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह,पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर ऊधम सिंह, सुनील राठी, सुंदर भाटी, सुभाष ठाकुर, राजन तिवारी गुड्डू सिंह, सुधाकर सिंह बहराइच के गब्बर सिंह,बदान सिंह,अजीत चौधरी अक्कू, धर्मेंद्र किरथल, अभिषेक सिंह हनी, निहाल पासी, राजन तिवारी, सुधीर कुमार सिंह, विनोद उपाध्याय आदि का नाम शामिल है।

चर्चित हुआ सुंदर भाटी का नाम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दु्र्दांत अपराधी सुंदर भाटी का नाम एक बार फिर चर्चा में आया है। अतीक हत्याकांड के बाद चर्चित हुआ भाटी ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है और उस पर 62 प्रकरण दर्ज हैं। सोनभद्र की जेल में बंद भाटी को गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय ने हरेंद्र प्रधान हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतीक हत्या कांड में कासगंज निवासी आरोपी सनी भाटी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है।

Post Views: 335
Tags: Uttar Pradesh News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version