Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बेहद रोमांचक मैच और अर्जेंटीना बना फुटबॉल का विश्व चैंपियन, मेसी का सपना पूरा

मबापे के 3 गोल भी नहीं कर सके फ्रांस की रक्षा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 19, 2022
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
बेहद रोमांचक मैच और अर्जेंटीना बना फुटबॉल का विश्व चैंपियन, मेसी का सपना पूरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कतर। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल रविवार को 18 दिसंबर को कतर में खेला गया। इसमें दो बार के चैंपियन फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से हुआ। अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराते हुए खिताब अपने नाम किया। लियोनल मेसी ने अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत शानदार तरीके से किया है। मैच के रेगुलर टाइम में स्कोर 2-2 से बराबरी पर था। रोमांच की हद ये हुई कि अतिरिक्त समय में भी स्कोर 3-3 से बराबर हुआ। आखिरकार पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ और इसमें अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने नाम किया।

  • कतर में हो रहे वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल बेहद रोमांचक था
  • यह लियोनल मेसी के शानदार खेल के नाम रहा और अर्जेंटीना जीता
  • पिछली बार का विजेता फ्रांस इस बार चूक गया
  • पेनाल्टी शूटआउट से हुआ मैच का फैसला

चूक गया फ्रांस

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

फ्रांस ने 2018 में भी खिताब जीता था और उसके पास लगातार दो बार खिताब जीतने का मौका था। मेसी की अगुवाई में उतरी अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस का यह सपना तोड़ दिया। इस जीत से अर्जेंटीना का वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का बरसों पुराना इंतजार खत्म हुआ। 80 मिनट के पहले तक अर्जेंटीना आराम से अपनी बढ़त को बरकरार रखे हुए थी, लेकिन फिर किलिएन एम्बापे ने जादू दिखाया। 80वें मिनट में पेनल्टी किक पर एम्बापे ने गोल दागते हुए स्कोर 2-1 किया और फिर अगले ही मिनट में उन्होंने स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद किसी भी टीम की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और मैच का फैसला अतिरिक्त समय से होना तय हुआ।

अतिरिक्त समय में भी नहीं हुआ फैसला

अतिरिक्त समय के पहले 15 मिनट में अर्जेंटीना ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन एक को भी वे भुना नहीं सके। हालांकि, दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के लिए स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने अपना सबकुछ झोंक दिया। मेसी ने अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में गोल दागते हुए अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। हालांकि, दूसरा हाफ समाप्त होने से ठीक पहले एम्बापे ने पेनल्टी पर एक और गोल दागते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर को भी 3-3 से बराबर किया। 

फ्रांस के प्रशंसकों ने किया उपद्रव

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना के हाथों नजदीकी हार के बाद फ्रांस में फुटबॉल प्रशंसकों ने उपद्रव किया। ल्योन, नीस और राजधानी पेरिस की सड़कों पर उतरे फुटबॉल फैंस ने तोड़फोड़ और आगजनी की। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Post Views: 251
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version