Friday, November 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने ADB प्रमुख मासातो कांडा से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 27, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने ADB प्रमुख मासातो कांडा से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास और आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

26 नवंबर की दोपहर को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन
वृहद भवन में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के महानिदेशक मासातो कांडा से मुलाकात की।
इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, अंतरराष्ट्रीय स्थिति में बढ़ती अस्थिरता और
अनिश्चितता ने एशियाई अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, जिससे सभी पक्षों के बीच क्षेत्रीय सहयोग
को और मजबूत करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई है। पिछले सप्ताह आयोजित एपेक नेताओं की
अनौपचारिक बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पारस्परिक सहायता, खुलेपन और एकीकरण,
नवाचार और समावेशी विकास की विशेषता वाले एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने की
आवश्यकता पर जोर दिया। चीन इस खूबसूरत परिकल्पना को साकार करने के लिए क्षेत्र के सभी पक्षों
के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। एशियाई विकास बैंक लंबे समय से क्षेत्रीय आर्थिक
एकीकरण का एक महत्वपूर्ण चालक रहा है। चीन उसके कार्यों का समर्थन करना जारी रखेगा, दोनों
पक्षों के बीच सहयोग के स्तर को लगातार बेहतर बनाएगा और क्षेत्रीय विकास एवं समृद्धि को संयुक्त
रूप से बढ़ावा देगा।

मासातो कांडा ने कहा कि एशियाई विकास बैंक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चीन के
लचीलेपन और निरंतर विकास के लिए उसे बधाई देता है, साथ ही नए विकास चालकों में महत्वपूर्ण
उपलब्धियों के लिए भी। इस वर्ष एशियाई विकास बैंक और चीन के बीच सहयोग की 40वीं वर्षगांठ है।
पिछले 40 वर्षों में, दोनों पक्षों ने बुनियादी ढांचे के निर्माण, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण और जलवायु
कार्रवाई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में बड़ी प्रगति की है और दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए एक
मंच का निर्माण किया है। एशियाई विकास बैंक चीन के साथ मिलकर देश-आधारित साझेदारी
रणनीतियों के नए दौर को लागू करने, चीन के आधुनिकीकरण और 15वीं पंचवर्षीय योजना के
कार्यान्वयन में सहयोग करने और एडीबी-चीन साझेदारी को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है।

Related posts

पेइचिंग में पहले ‘सीएमजी स्वस्थ चीन महोत्सव’ का आयोजन, स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने पर जोर

पेइचिंग में पहले ‘सीएमजी स्वस्थ चीन महोत्सव’ का आयोजन, स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने पर जोर

November 27, 2026
महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन की नई सियासी जंग, 850 सीटों का प्रस्ताव… उत्तर-दक्षिण के राजनीतिक संतुलन पर छिड़ेगी बड़ी बहस!

महिला आरक्षण के बहाने परिसीमन की नई सियासी जंग, 850 सीटों का प्रस्ताव… उत्तर-दक्षिण के राजनीतिक संतुलन पर छिड़ेगी बड़ी बहस!

November 27, 2026

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #LiQiang #MasatoKanda #AsianDevelopmentBank #ADB #China #EconomicCooperation #RegionalDevelopment #AsiaPacific #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version