Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लेह-लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी ने साधा केन्द्र पर निशाना…कहा लद्दाख इलाके में घुसी चीन की सेना

DigitalDesk by DigitalDesk
August 20, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Leh Ladakh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लेह-लद्दाख पहुंचकर अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राहुल गांधी एक बड़ा बयान दे गए। राहुल गांधी ने कहा ”यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है। ऐस लोगों का कहना है। चीन की सेना इलाके में घुस आई है। लोग कहते हैं उनकी चरागाह जमीन चीन ने छीन ली है। जबकि प्रधानमंत्री ने कहते हैं एक इंच जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन यह सच नहीं है। राहुल गांधी ने कहा इसे लेकर आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।

  • लेह-लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी
  • लद्दाख के लोगों की बहुत सी शिकायत
  • लद्दाख के लोग चहते हैं प्रतिनिधित्व
  • इस क्षेत्र में बेरोजगारी की बहुत समस्या

वहीं राहुल गांधी ने आरएसएस पर भी तंज कसा और कहा आरएसएस के लोग ही सब कुछ चला रहे हैं। यहां तक कि कोई अगर केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री से पूछे तो वे यही बताएंगे कि असल में वे अपने मंत्रालय नहीं चला रहे हैं। बल्कि आरएसएस की ओर से नियुक्त उनके ओएसडी ही विभाग चला रहे हैं। ओएसडी ही सब कुछ कर रहे हैं। इन्होंने कुछ ऐसा ही माहौल बना रखा है। वे हर संस्थान और विभाग में सब कुछ चला रहे हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

खास राज्य के दर्ज से खुश नहीं लद्दाख के लोग

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें थीं। वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया। दरअसल वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं। इस क्षेत्र में बेरोजगारी की बहुत समस्या है। लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही नहीं चला सकती… राज्य को लोगों की आवाज से चलाया जाना चाहिए। बता दें इससे पहले राहुल गांधी ने अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह से पैंगोंग झील तक बाइक की सवारी भी की थी। वे इन दिनों लद्दाख के दौरे पर हैं। अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने और जम्मू कश्मीर के साथ लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद राहुल गांधी का इस क्षेत्र में ये पहला दौरा है। राहुल गांधी अगले सप्ताह करगिल के दौरे पर भी जा सकते हैं।

पिता की याद में भावुक हुए राहुल गांधी

20 अगस्त को पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की जयतीं है। ऐसे में देश भर में श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा.. पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे। इन अनमोल यादों से छलकते हैं। राहुल गांधी ने लिखा आपके निशान मेरा रास्ता हैं। हर हिंदुस्तानी के संघर्षों के साथ सपनों को समझ रहा हूं। राहुल ने भावुक होकर लिखा वे भारत मां की आवाज सुन रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने लेह से पैंगोंग तक अपने बाइक के सफर की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। राहुल ने पैंगोंग झील जाने के रास्ते में जिसके बारे में उनके पिता कहा करते थे… यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, इस शीर्षक के साथ तस्वीरें साझा कीं।

करगिल भी जा सकते हैं राहुल

राहुल गांधी नुब्रा घाटी में रात्रि विश्राम करेंगे। वे रविवार को बाइक से रवाना हो रहे हैं। रास्ते में राहुल गांधी स्थानीय कारोबारियों के साथ किसानों सहित और आमजन से भी मिल सकते हैं। राहुल गांधी सोमवार को लेह वापस आ जाएंगे। हालांकि इस दौरे को लेह में कांग्रेस के नेताओं का कहना है यह उनका गैर-राजनीतिक दौरा है। जिसका अगले साल के संसदीय चुनाव से कोई संबंध नहीं है, लेकिन गुरुवार को राहुल गांधी के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी ने दो स्थानीय क्लब के बीच फुटबॉल मैच देखने के अलावा कांग्रेस पार्टी सहयोगियों के साथ बैठक की और युवाओं से बातचीत की। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को करगिल जिले का दौरा कर सकते हैं। उनके वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों, विशेषकर युवाओं से बातचीत करने की संभावना है।

Post Views: 220
Tags: Amit ShahChinaCongress MP Rahul GandhiJayantiLeh LadakhRajiv GandhiTribute
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version