Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

नीतीश हो सकते हैं I.N.D.I.A गठबंधन के संयोजक, क्या तैयार हो रही है बिहार में नए सीएम के लिए जमीन ?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 5, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
RJD JDU Lalu Prasad Yadav Nitish Kumar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव में मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठगंधन खड़ा किया है। जिसके संयोजक के रुप में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। नीतीश कुमार यदि इंडिया गठबंधन का संयोजक बनते हैं तो उनकी जिम्मेदारी और व्यस्तता बढ़ जाएगी। ऐसे में संभव है नीतिश कुमार बिहार सीएम की कुर्सी छोड़ दें। ऐसे में बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सियासी गुणाभाग किया जाने लगा है।

  • नीतीश कुमार हो सकते हैं गठबंधन के संयोजक
  • कांग्रेस ने की नीतीश और लालू से चर्चा
  • छोड़ सकते हैं नीतीश बिहार के सीएम का पद
  • पूरी होगी तेजस्वी यादव के ​सीएम बनने की लालसा!
  • अभी बिहार के डिप्टी सीएम ने तेजस्वी

जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश दिल्ली से पटना पहुंचे। इधर विपक्षी गठबंधन में कानाफूसी तेज होने लगी। पिछले दो दिन से चर्चा हो रही है कि विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर राजी है। पार्टी सूत्रों की माने तो नीतीश और कांग्रेस समेत I.N.D.I.A गठबंधन के बड़े नेताओं की वर्चुअली बैठक में इस पर चर्चा की गई है। सूत्र बताते हैं इसमें कांग्रेस की ओर से नीतीश कुमार को संयोजक पद का ऑफर किया गया है। इसके लिए कांग्रेस ने आरजेडी प्रमुख लाल प्रसाद यादव से चर्चा की है। दरअसल आरजेडी से जुड़े एक नेता का कहना है कि सियासत के खेल में लालू प्रसाद यादव हमेशा से नीतीश पर भारी पड़ते रहे हैं। उनके कहने पर ही नीतीश ने मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन बनाने की पहल की थी। लालू यादव ने ही नीतीश को यह समझाने की कोशिश की कि अब वह मुख्यमंत्री बहुत रह लिए, उन्हें तो प्रधानमंत्री होना चाहिए। इसके लिए महागठबंधन ही एकमात्र रास्ता है। लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले जिस तरह बिहार की राजनीति में तूफान आया है। उससे यह तो संकेत मिलने लगे हैं कि बिहार में जल्दी ही सत्ता परिवर्तन का खेल शुरू हो सकता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

तेजस्वी का न्यूजीलैंड दौरा रद्द

भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यह कह रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव 14 जनवरी से पहले तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनवा देंगे, तो इसके आसार भी नजर आने लगे हैं। आरजेडी खेमे में जबरदस्त हलचल भी दिखाई दे रही है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने साल के आखिरी महिने में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी मुलाकात की।वहीं तेजस्वी यादव ने भी अपना जनवरी के पहले हफ्ते में प्रस्तावित आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा रद्द कर दिया है।

2020 में भी लालू चाहते थे तेजस्वी बने सीएम

2020 के चुनाव नतीजों को याद कीजिए। 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आरजेडी उभरी थी। भाजपा को 74 सीटें मिली थीं। बाद में ओवैसी की पार्टी के पांच में से चार विधायक भी आरजेडी में शामिल हो गए और आरजेडी के कुल 79 विधायक हो गए। कांग्रेस के 19 विधायक चुने गए थे। जबकि वामपंथियों के 16 विधायक। दूसरी तरफ एनडीए के साथ चुनाव लड़ने वाले जेडीयू को केवल 45 सीटों पर संतोष करना पड़ा और भाजपा को 74 सीटें मिली थीं, हालांकि अब उसके 78 विधायक हैं। तब भी तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री के सबसे पहले दावेदार थे। लेकिन नीतीश ने खुद मुख्यमंत्री बने रहने के लिए भाजपा के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाई। यह तकलीफ लालू यादव को तब से ही रही है।

Post Views: 294
Tags: Bihar CM Nitish KumarI.n.d.i.a alliance coordinatorJDULalu Prasad YadavNitish KumarRJD
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version