Tuesday, June 3, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

कूनो से आई खुशखबरी..स्वस्थ हैं मादा चीता आशा के ये तीनों शावक

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2024
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नए साल के शुरुआत में श्योपुर के कूनों नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। मादा चीता आशा ने कुनो नेशनल पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

  • कूनो में बढ़ रहा चीतों का कुनवा
  • आशा चीता ने ​तीन शावकों को दिया जन्म
  • सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री ने किया वीडियो शेयर
  • नाबीबिया से लाई गई थी मादा चीता आशा

उल्लेखनीय है कि कूनों नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को आठ चीते लाए गए थे। यह सभी चीते नामीबिया से यहां लाए गए थे। मादा चीता आशा उन्ही में से एक है। अब यहां चीतों और शावकों की कुल संख्या 18 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कूनो नेशनल पार्क में जन्में चीते के तीनों शावको का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे हैं। इन्हें चहलकदमी करते हुए भी देखा जा सकता है। इससे पहले मार्च 2023 में मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन एक ही शावक जिंदा बच पाया। सियाया का नाम बाद में ज्वाला रखा गया था। ज्वाला को भी नामीबिया से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाया गया था। बता दें कि पिछले साल नामीबिया से मध्यप्रदेश के कूनों में चीते लाए गए थे। मार्च से अगस्त 2023 तक लगभग नौ चीतों की मौत हो गई थी। जिसमें छह वयस्क चीतों और तीन शावकों की मौत हो चुकी है। उसके बाद पशु चिकित्सकों की एक टीम ने कूनो नेशनल पार्क में सभी 15 जीवित चीतों को स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी के लिए अगस्त 2023 से बाड़ों में रखा था। तीन शावकों के जन्म के बाद अब कूनों में चीतों की संख्या 18 हो गई है।

Related posts

न्यूजीलैंड सांसद ने संसद में दिखाई अपनी ‘न्यूड’ फोटो, कहा- ये AI से 5 मिनट में बनी

न्यूजीलैंड सांसद ने संसद में दिखाई अपनी ‘न्यूड’ फोटो, कहा- ये AI से 5 मिनट में बनी

June 3, 2025
आसमान का असली शिकार कौन? SU-57 और F-35 में होगी अगली जंग, भारत के फैसले पर टिकी सबकी नजर”

आसमान का असली शिकार कौन? SU-57 और F-35 में होगी अगली जंग, भारत के फैसले पर टिकी सबकी नजर”

June 3, 2025

सीएम ने दी अधिकारियों को बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने तीन चीता शावकों के जन्म पर खुशी जताई है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सभी अधिकारियों को बधाई दी है। सीएम यादव ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शुरू की गई चीता परियोजना फलीभूत हो रही है। कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों का जन्म हुआ है। वे सभी को बधाई देना चाहता हैं।

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए थे चीते

नामीबिया से 17 सितंबर 2022 में 8 चीते लाए गए थे। जबकि 18 फरवरी 2023 दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते और लाए गए। इसमें से 26 मार्च 2023 को किडनी इंफेक्शन से एक की मौत हो गई। एक दिन बाद 27 मार्च 2023 ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इस बीच 23 अप्रैल 2023 चीता उदय की दिल के दौरे से मौत हो गई। 9 मई 2023 मादा नीता दक्षा की भी नर चीता के साथ मेटिंग के दौरान मौत हो गई। 23 मई 2023 जाला के एक शावक ने दम तोड़ा तो 25 मई 2023 दो और शावकों की मौत हो गई। 11 जुलाई 2023 आपसी संघर्ष में मेल चीता तेजस की सांस थम गई। 14 जुलाई 2023 आपसी संघर्ष में मेल चीता सूर्य की मौत और 2 अगस्त 2023 संक्रमण से मादा चीता की मौत हो गई। इसके बाद 3 जनवरी 2024 आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया।

100 में से चीतों के पांच बच्चे ही बचते हैं जीवित

वैसे अफ्रीकी देशों में चीता शावकों का सर्वाइवल की संभावना काफी कम होती है। प्राकृतिक स्थलों में मात्र 10 में से एक चीता शावक ही वयस्क होने तक जीवित रह पाता है। एक रिसर्च के मुताबिक चीतों के बच्चे बड़ी मुश्किल से बचते हैं। दक्षिण अफ्रीका में 1990 के दशक में किये गये एक शोध में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया कि चीतों के 95 फीसदी बच्चे वयस्क होने से पहले ही खत्म हो जाते हैं। चीते के 100 बच्चों में से महज पांच बच्चे ही वयस्क होने तक जिंदा बचते हैं। वहीं साल 2013 में भी अफ्रीका के क्गालागाडी पार्क के चीतों पर की गई रिसर्च से पता चला था कि इन चीतों के बच्चों के बचने की उम्मीद 36 फीसद तक ही होती है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 141
Tags: #female cheetah Sasha#three cubs#Union Environment Minister Bhupendra SinghKuno National Park
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

BSP में फिर आकाश आनंद की वापसी! मायावती ने बागियों को दिया दो टूक जवाब

slide 1 to 3 of 3
BSP में फिर आकाश आनंद की वापसी! मायावती ने बागियों को दिया दो टूक जवाब

BSP में फिर आकाश आनंद की वापसी! मायावती ने बागियों को दिया दो टूक जवाब

उत्तर प्रदेश
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में जेडीयू JDU का बड़ा प्लान ऐसे बनाऐंगे नीतिश को फिर सीएम

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में जेडीयू JDU का बड़ा प्लान ऐसे बनाऐंगे नीतिश को फिर सीएम

मुख्य समाचार
BJP government focus increased on tribal areas under the leadership of CM Dr Mohan Yadav

गोंड राजा भभूत सिंह की पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक….सीएम डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्रों पर बढ़ा भाजपा सरकार का फोकस…जानें एमपी में कितनी है आदिवासियों की सियासी ताकत

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 3, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version