Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

थाइलैंड जाने के लिए फ्लाइट की झंझट होने वाली है खत्म , कोलकाता से बैकॉक के बीच बन रही सड़क

DigitalDesk by DigitalDesk
June 16, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
थाइलैंड जाने के लिए फ्लाइट की झंझट होने वाली है खत्म , कोलकाता से बैकॉक के बीच बन रही सड़क
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

थाइलैंड देश बहुत ही सुंदर देश है. यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भरपूर है. दुनिया भर से पर्यटक थाईलैंड घूमने के लिए आते है . खासकर यहां का बैंकॉक शहर तो पूरी दुनिया में ही मौज मस्ती के लिए जाना जाता है. भारत से भी बड़ी मात्रा में ट्रैवलर्स थाइलैंड जाना पसंद करते है. लेकिन थाईलैंड जाने में उन्हें एक दिक्कत का सामना करना पड़ता है. यह दिक्कत है फ्लाइट का आने जाने का खर्चा. थाईलैंड घूमने में जितना खर्चा नहीं आता है , उससे ज्यादा पैसे फ्लाइट बुक करने में लग जाते है. साथ ही कभी कभी फ्लाइट भी कैंसिल हो जाती है. लेकिन जल्द ही ये सारी समस्याएं खत्म होने वाली है. जी हां भारत सरकार दो देशों के साथ एक हाईवे बनाने की प्लानिंग कर रही है. यह हाईवे कोलकाता को बैंकॉक से जोड़ेगा. चलिए आपको इस हाईवे के बारे में ओर बताते हैं.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कैसा होने वाला है हाईवे ?
हाईवे की कुल लंबाई 2800 किलोमीटर होने वाली है. इसकी शुरूआत कोलकाता से होगी. कोलकाता से फिर यह सिलीगुड़ी, श्रीरामपुर, गुवाहाटी, कोहिमा और मोरेह होते हुए म्यांमार में प्रवेश करेगी. वहां से यह कलेवा, मांडले और यांगून होते हुए थाईलैंड से जुड़ जाएगी. तामू से यह सड़क माई सॉट और सुखोथाई होते हुए बैंकॉक जाएगी. कहा जा रहा है कि यह हाईवे भारत के सबसे बड़े स्ट्रेच को कवर करने वाला है.

 

2002 से था प्रोजेक्ट प्रस्तावित
आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट की अवधारणा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई द्वारा रखी गई थी. अप्रैल 2002 में भारत, म्यांमार और थाईलैंड के बीच इस हाईवे प्रोजेक्ट पर सहमति बनी थी. हालांकि अब यह प्रोजेक्ट अमल में लाया जा रहा है. हाईवे का निर्माण बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन के तहत किया जा रहा है.

 

तीन देशों के प्रतिनिधियों ने की टिप्पणी
हाल ही में बिम्सटेक यानी बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन(BIMSTEC) की बैठक में थाईलैंड, म्यांमार और भारत के प्रतिनिधि पहुंचे थे, जहां प्रोजेक्ट के विषय पर चर्चा हुई. इस चर्चा के बाद तीनों देशों ने संयुक्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अगले 3-4 सालों में हाईवे निर्माण पूरा हो जाएगा.

 

4 सालों में खत्म होगा प्रोजेक्ट
बता दें कि थाईलैंड ने अपने एरिया में हाईवे का हिस्सा तैयार कर लिया है. वहीं म्यामांर के वाणिज्य मंत्री आंग टोंग वू ने कहा कि उनके देश की ओर से काम पूरा करने में तीन से चार साल लगने वाले है. उम्मीद जताई जा रही है कि सड़क को 2027 तक पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. हाईवे बनने से देशों के बीच व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा, जिससे तीनोंको फायदा होने वाला है.

 

 

Post Views: 239
Tags: highwayKolkatathailand
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version