Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जानें उपचुनाव से पहले सपा और अखिलेश पर क्यों भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ…क्यों कहा सारे माफिया थे अखिलेश के चचा जान!

जानें उपचुनाव से पहले सपा और अखिलेश पर क्यों भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ...क्यों कहा सारे माफिया थे अखिलेश के चचा जान!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 20, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
जानें उपचुनाव से पहले सपा और अखिलेश पर क्यों भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ…क्यों कहा सारे माफिया थे अखिलेश के चचा जान!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर जनसभा की। जिसमें सीएम योगी ने बगैर नाम लिए अखिलेश पर व्यंग्य वाण छोड़े। सीएम योगी ने अयोध्या की मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा की तत्कालीन सरकार की जम कर आलोचना की। साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसा। सपा पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं सीएम योगी के आरोपों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

मिल्कीपुर में जमकर गरजे सीएम योगी
सपा पर जमकर गरजे सीएम योगी
‘सारे माफिया अखिलेश के चचा जान’
‘सपा के दरिंदे कुत्ते की पूंछ जैसे’
‘सपाई लूटते थे, बबुआ सोते थे’
सीएम की दहाड़…अखिलेश की भी हुंकार

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अयोध्या में योगी… अखिलेश पर तंज!

मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा सरकार और अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। सपा अध्यक्ष का नाम लिए बगैर। योगी ने अखिलेश की माफिया से सांठ-गांठ का आरोप लगाया।

रामद्रोहियों को परेशानी
सपा, कुत्ते की दुम!
बबुआ अखिलेश पर तंज
औरंगजेब की आत्मा

सपा के दरिंदे कुत्ते की पूंछ जैसे !
सारे माफिया अखिलेश के चचा जान!
बबुआ 12 बजे सो कर उठता था
सपा के अंदर औरंगजेब की आत्म
अयोध्या के दीप जलने से दो को परेशानी
एक- सपा मुखिया। दूसरा- पाकिस्तान!

सीएम के बयानों का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े ही सरल अंदाज में जवाब दिया है।

अखिलेश का पलटवार
समाजवादियों ने किसी संत के कुछ नहीं कहा
फोटो मिला लिजिए पता चल जाएगा माफिया कौन

सीएम योगी के भाषण की बड़ी बातें
यूपी के मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव से पहले यहां सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बड़ा हमला बोला और कहा जिले का सबसे बड़ा माफिया समाजवादी पार्टी का शार्गिद ही बनता था। लेकिन साल 2017 से पहले समाजवादी पार्टी के गुंडे राज्स के गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। उस समय जिले में जो जितना बड़ा माफिया और गुंडा था वह सपा का ही शार्गिद होता था। सपा का ही पदाधिकारी था। यूपी में कभी माफिया की पैरलर सरकार चलती थी।
जब गुर्गों को दिक्कत तो सरगना परेशान होगा सपाई जमीनों पर कब्जा कराते थे। 2017 में सरकार बनने के बाद एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स बनाई। सपा के माफिया और गुंडों से जमीन मुक्त कराई। जब गुर्गों से कब्जा मुक्त कराएंगे तो सरगना को परेशानी होगी ही। इसलिए सरगना बार-बार कहता है कि अयोध्या में जमीन घोटाला हुआ।

योगी ने कहा वे बताना चाहते हैं कि जमीन का घोटाला नहीं हुआ। यहां यूपी में किसानों को 1700 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। एक भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि यहां जमीन का घोटाला हुआ है।

तुष्टिकरण के लिए अराजकता फैलाई गई

योगी ने कहा मुस्लिम तुष्टिकरण की हद पार करते हुए सपा ने किस कदर अराजकता फैलाई थी, यह किसी से छुपी नहीं है। ये कहते थे कि जन्माष्टमी में भजन मत गाओ। सपा ने तो थानों में भी जन्माष्टमी के कार्यक्रम बंद कर दिये थे। क्योंकि हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी। इसलिए सपा इसको बैन करती थी।

सपा सरकार में लगता था कांवड़ यात्रा दुर्गापूजा पर बैन

योगी आदित्यनाथ ने कहा जब यूपी में सपा की सरकार थी तब कांवड़ यात्रा पर भी बैन लगाते थे। दुर्गा पूजा में अयोध्या का दंगा किसने नहीं देखा। काली मंदिर में कैसे सपा की सरकार में मूर्ति चोरी हो गई थी। वे गोरखपुर का सांसद थे। उन्हें आंदोलन करने अयोध्या आना पड़ा था।
इन लोगों को अयोध्या को वो विवादित ढांचा प्यारा था, जो रामभक्तों ने धवस्त कर दिया। जिस अयोध्या के बारे में यह कहते थे कि एक परिंदा भी यहा पर नहीं मार सकता। आज उसी अयोध्या में 22 जनवरी से लेकर अब तक करीब 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आ चुके हैं।
अयोध्या में दीप जलते हैं तो परेशानी केवल दो ही लोगों को होती है। जिनमें से एक सपा मुखिया है तो दूसरा पाकिस्तान, जिसे अयोध्या से परेशानी है। क्योंकि इन्हें पता है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप अयोध्या ही नहीं, यूपी और देश को रोशन करेगा। अयोध्या को लेकर अब उन लोगों को परेशान हो रही है कि अयोध्या के बारे में सोचते हैं आखिर ये कैसे सुंदर हो गई है। क्योंकि इनको तो केवल वो विवादित ढांचा ही प्यारा था। जिसे रामभक्तों ने नेस्तानाबूद कर दिया था।

माफिया के सामने नाक रगड़ने वाला संत परंपरा को माफिया कह रहा

उत्तर प्रदेश के माफिया चाहे वो गाजीपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर और रामपुर का रहा हो। ये सब तो इनके चचा जान जैसे थे। माफिया के सामने नाक रगड़ने वाला व्यक्ति आज भारत की संत परंपरा को माफिया कहता हैं। सपा का सही चेहरा अगर देखना हो तो इनका चेहरा वही है जो भदरसा में सपा के नेता मोईद खान ने किया है। कन्नौज में इनका एक नवाब सिंह यादव है। उसने भी एक बेटी के साथ ऐसा ही कुकृत्य किया है। इनका कानपुर में एक विधायक जो अब पूर्व विधायक बन चुका है। उसने भी ऐसे ही कृत्य किए थे।

Post Views: 504
Tags: #Akhilesh Samajwadi Party#Yogiaditya Nath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version