Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जानें ममता से मायावती तक जानें कौन हैं इन महिला नेत्रियों के ‘राजनीतिक भाई’….!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 19, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानें ममता से मायावती तक जानें कौन हैं इन महिला नेत्रियों के ‘राजनीतिक भाई’….!

रक्षाबंधन का त्योहर भाई और बहनों के बीच अटूट प्यार को दर्शाता है। सावन माह की पूर्णिमा तिथि यह त्यौहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की पूजा कर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई के लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैंं। हर समय उनकी मदद करने का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन का पर्व सोमवार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजनीति के क्षेत्र में भी रक्षाबंधन का खासा महत्व है। भारतीय राजनीति की कई महिला नेत्रियों रहीं हैं जो रक्षाबंधन पर अपने राजनीतिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधती आई हैं। जिनमें बसपा प्रमुख मायावती से लेकर ममता बनर्जी और सुषमा स्वराज तक के नाम शामिल हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अमिताभ बच्चन की कलाई पर ममता की ‘राखी’
राजनीतिक क्षेत्र में भी राखी का अपना महत्व
राजनीति की डोर में बंधा रक्षाबंधन का त्योहार

रक्षाबंधन के त्योहार को भारत में काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, बदले में भाई भी जीवनभर बहन की रक्षा का वचन देता है। राजनीतिक क्षेत्र में भी राखी का अपना महत्व है। कई महिला नेत्री हैं या रहीं हैं जिन्होंने राजनीति की डोर के जरिए रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है।

बात करें पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की तो वे मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राखी बांध चुकी हैं। जगदीप धनखड़ जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन जाकर राज्यपाल धनखड़ को राखी बांधी थी। वैसे ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे केशरी नाथ त्रिपाठी को भी राखी बांधकर भाई बना चुकी हैं। पिछली बार 2023 वे रक्षाबंधन पर अमिताभ बच्चन के साथ रहीं। ममता बनर्जी मुंबई स्थित उनके बंगले पर जाकर राखी बांधी थी।

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पीएम नरेन्द्र मोदी को अपना भाई मानती हैं। वे पीएम मोदी को राखी भी बांधती हैं।
बीजेपी की दिवंगत नेत्री पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैय्या नायडू को अपना भाई मानती थीं। सुषमा स्वराज नायडू को उन्हें राखी बांधती थीं।

खटास के बीच भी मायावती बांधती थीं लालजी टंडन को राखी
बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी बीजेपी के लालजी टंडन को भाई बनाया था। दोनों के बीच भी भाई बहन का यह चर्चित रिश्ता था। बसपा प्रमुख मायावती उन्हें राखी बांधाकर बहन का फर्ज निभाती थीं। हालांकि कई मौकों पर दोनों के बीच राजनीतिक खटास भी देखने को मिली। वैसे मायावती ने साल 2018 में इनेलो नेता अभय चौटाला को भी राखी बांधी थी। राखी बांधकर चौटाला को अपना भाई बना लिया था। अनोखा है मुख्तार अब्बास नकवी और साध्वी निरंजन ज्योति का रिश्ता बीजेपी नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने अपनी ही पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी को अपना भाई बनाया है। वे उन्हें हर साल राखी भी बांधती हैं।

Post Views: 419
Tags: #Mamta Banerjee
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version