Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें कौन हैं भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…? राम मंदिर….आर्टिकल 370 से क्या है नाता…?

DigitalDesk by DigitalDesk
February 18, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Know who is the new Chief Election Commissioner of India Gyanesh Kumar Ram Mandir what is the relation with Article 370
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वरिठ आईएएस ज्ञानेश कुमार को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है। वरिष्ठ आईएएस ज्ञानेश कुमार नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले CEC हैं। वे सेवानिवृत्त सीईसी राजीव कुमार का स्थान लेंगे। भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक होगा। बता दें इससे पहले ज्ञानेश चुनाव आयुक्त थे। यह नियुक्ति पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की बैठक के कुछ घंटे बाद आदेश जारी की गई।

  • भारत के ​नए चुनाव आयुक्त बनाए गए ज्ञानेश कुमार
  • भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया
  • नई दिल्ली में पीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
  • तीन सदस्यों वाली समिति की बैठक में लिया फैसला
  • ज्ञानेश कुमार 19 फ़रवरी को संभालेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त की ज़िम्मेदारी

क़ानून मंत्रालय की ओर से सोमवार रात नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। हरियाणा के मुख्य सचिव रहे विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आपत्ति कड़ी जताई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

वरिष्ठ आईएएस ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव और 2026 में केरल के साथ ही पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव संपन्न कराये जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय में रह चुके हैं अतिरि​क्त सचिव

केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस ज्ञानेश कुमार केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर रह चुके हैं। 2022 मई से वे अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में काम कर रहे थे। ज्ञानश कुमार ने गृह मंत्रालय में पांच साल बिताए। जहां पहले वे मई 2016 से लेकर सितंबर 2018 तक संयुक्त सचिव के पद पर रहे। इसके बाद फिर सितंबर 2018 से अप्रैल 2021 तक अतिरिक्त सचिव के रूप में भी गृहमंत्रालय में ही अपनी सेवाएं दीं। आईएएस ज्ञानेश कुमार को सहकारिता, संसदीय कार्य और रक्षा जैसे कई मंत्रालयों में सचिव के रूप में भी काम करने का अनुभव है।

क्या हैं ज्ञानेश कुमार का अनुच्छेद 370 से नाता

61 वर्षीय ज्ञानेश कुमार अगस्त—2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने वाले विधेयक के मसौदा तैयार करने वाली कमेटी में शामिल थे। उस समय वे केन्द्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे। साथ ही कश्मीर विभाग का नेतृत्व भी वे कर रहे थे। इसके साथ ही ज्ञानेश कुमार ने तीन तलाक को समाप्त करने के लिए बनाई गई समिति में भी अहम भूमिका निभाई थी। जब यह विधेयक संसद में पेश किया गया। तब वे नियमित रूप से केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ संसद जाते थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान वे अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के सदस्य भी रह चके हैं। जिसमें पूर्व आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा चेयरमैन थे। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें श्रीराम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में उन्हें अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था। वे राम मंदिर में भगवान श्रीराम की बाल स्वरूप प्रतिमा चयन के निर्णायक मंडल में भी ज्ञानेश कुमार शामिल रहे थे।

कौन-कौन था पैनल में शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त सीईसी की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय एक पैनल बनाया गया था। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रक्रिया को तब तक रोकने की मांग की थी जब तक सुप्रीम कोर्ट में नई नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला नहीं सुना दिया जाता।

Post Views: 769
Tags: #CEC Gyanesh Kumar#Know who is the new Chief Election Commissioner of India#new CECArticle 370Ram Mandir
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version