Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

weather news: आज का मौसम..: महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में झमाझम बारिश का अलर्ट…जानें दिल्ली-NCR समेत UP और बिहार के मौसम का हाल….

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2025
in स्पेशल
0
Alert of heavy rain in Maharashtra Goa and Karnataka know the weather condition of UP and Bihar including Delhi NCR
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम..महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में झमाझम बारिश का अलर्ट…जानें दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और बिहार के मौसम का हाल

आज शनिवार 24 मई 2025 को दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करती नजर आ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान भी आज चिलचिलाती धूप से तप रहे हैं। महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक की बात करें तो यहां झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए आज कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम।

Related posts

Madhya Pradesh government focus

मध्यप्रदेश सरकार का फोकस सिर्फ दूध उत्पादन बढ़ाने पर नहीं…मोहन सरकार चाहती है डेयरी सेक्टर बने आधुनिक और मजबूत .. दूध से बदलेगी एमपी की तस्वीर!

October 29, 2026
Expensive schools in Noida Fees run into lakhs and admission

नोएडा के महंगे स्कूल: फीस लाखों में, एडमिशन भी जेब पर भारी..जानें कितनी महंगी पड़ती है पढ़ाई

October 29, 2026

जहां देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला भी लगातार जारी है। मानसून से पहले केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिसके चलते मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

  • आज का मौसम
  • दिल्ली-NCR में आंधी चलेगी
  • यूपी में गर्मी सताएगी
  • देवभूमि उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत में मौसम

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान
दिल्ली-एनसीआर में आज शनिववार को गर्मी ने एक बार फिर अपना कहर दिखायेगी। सुबह से ही तेज धूप और लू महसूस की जा रही है। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहेगा।

उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां भी चिलचिलाती धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है।

राजस्थान में कई स्थानों पर तापमान 45°C के पार पहुंचने की उम्मीद है।यहां भी लू और हीटवेव अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

दक्षिण-पश्चिम भारत: महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक

मौसम विभाग की ओर से महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों के तटीय क्षेत्रों और कुछ आंतरिक भागों में भी आज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।
जबकि मुंबई, पणजी और बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका नजर आ रही है।

⛈️ अन्य प्रमुख राज्यों के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जबकि देर शाम हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।

छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

🔔 मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने गर्मी से प्रभावित राज्यों में बगैर जरूरत घर से न निकलने की अपील की है। साथ ही लू से बचाव के लिए हाइड्रेटेड रहें और ढीले, हल्के रंग के कपड़े पहनें।
वहीं जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहाँ कमजोर इमारतों से दूर रहें। बिजली गिरने की आशंका से बाहर न निकलें।

Tags: #Alert of heavy rain#Maharashtra Goa and Karnataka#weather condition #UP and Bihar including Delhi NCR weather
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version