Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम: दिल्ली एनसीआर में बारिश से राहत, यूपी के इन जिलों में आज बरसेंगे बादल, देवभूमि उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी,बिहार में भी बदल रहा है मौसम

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2025
in स्पेशल
0
Know how the weather will be today relief from rain in Delhi NCR clouds will rain in these districts of UP today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम: दिल्ली एनसीआर में बारिश से राहत, यूपी के इनई जिलों में आज बरसेंगे बादल, देवभूमि उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देश भर के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। केरल में मानसून ने दस्तक दी है इसके बाद बीती रात दिल्ली में जोरदार बारिश भी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले समय के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है। जिसमें आईएमडी का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप आज जारी रहेगा, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून-पूर्व बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

Related posts

Railway Priority List

रेलवे की वो ट्रेनें जिन्हें मिलता है सबसे पहले रास्ता, राजधानी-शताब्दी भी रुक जाती हैं

June 19, 2026
Telegram in india

क्या भारत में टेलीग्राम का भविष्य खतरे में है?….NEET-2026 के बाद टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

June 19, 2026

बिहार में 30 मई तक भारी बारिश आंधी तूफान का अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग की और से 25 से 30 मई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार 24 मई को केरल में दस्तक दे चुका है। अगले कुछ दिनों में बिहार में भी इसकी सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मुंबई में आज रविवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उच्च आर्द्रता के कारण उमस बनी रहेगी। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यकता के अनुसार छाता या रेनकोट साथ रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।

  • मुंबई में हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे
  • अधिकतम तापमान: 30°C
  • न्यूनतम तापमान: 28°C
  • बारिश कहीं हल्की कहीं तेजबारिश की संभावना
  • आर्द्रता: उच्च
  • हवा की गति: दक्षिणी दिशा से 15-20 किमी/घंटा

उत्तर भारत में तेज गर्मी और लू का रहेगा प्रकोप

दिल्ली और उत्तर प्रदेश, राजस्थान में तेज गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आज रविवार को तेज गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा।

गुजरात में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी

देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में तूफान के साथ् भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे चार धाम यात्रा प्रभावित भी हो सकती है। उत्तराखंड के केदारनाथ ही नहीं बद्रीनाथ और यमुनोत्री, गंगोत्री, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में आज तूफान और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

  • भोपाल में आज 25 मई का मौसम
  • अधिकतम तापमान: 37°C (99°F)
  • न्यूनतम तापमान: 27°C (80°F)

आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है। नैतपा वर्ष के सबसे गर्म नौ दिनों में से एक माना जाता है।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज ही नहीं अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश, बादल और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। जिससे नौतपा में भी तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में हवा 40-50 किमी घंटा की रफ्तार से चलेंगी और बिजली गिरने की भी संभावना है। राज्य के सभी 55 जिलों में गरज-चमक के साथ आज रविवार को बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य में हवा की गति: 40-50 किमी/घंटा चलेंगी।

तापमान: सामान्य से कम

मध्य प्रदेश में नौतपा का प्रारंभ होने के साथ ही मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश की चेतावनी

केरल के मलप्पुरम, वायनाड, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड, इडुक्की और पथनमथिट्टा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्य में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से भारी बारिश की संभावना मोसम विभाग ने जताई है। वहीं केरल के कई जिलों में आज रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिससे क्षेत्र के नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
20:4

आज आपके यहां कितना है तापमान?
शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 28\38
नोएडा 28 \36
पटना 26\ 31
लखनऊ 27\ 36
जयपुर 32\ 38
भोपाल 27\ 34
मुंबई 27\ 29
गाजियाबाद 28\ 36
जम्मू 28\ 36
प्रयागराज 28\ 36
कोलकाता 27\ 31
अहमदाबाद 30\ 39
बेंगलुरु 21\ 24
कानपुर 28\ 36
वाराणसी 27\34

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 207
Tags: #Clouds will rain in UP districts today#Know what the weather will be like today#Rain in Delhi NCR
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version