Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हरियाणा के जींद और पिपली में इस दिन होगी किसानों की महापंचायत..जानें महापंचायत को लेकर क्या बोले किसान नेता

DigitalDesk by DigitalDesk
September 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Kisan Movement Haryana Jind Pipli Mahapanchayat of Farmers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले नेताओं का दावा है कि दिल्ली में 13 फरवरी से किसानों का आंदोलन चल रहा है। अब वे हरियाणा के जींद में 15 सितंबर को और पिपली में 22 सितंबर को महापंचायत करने जा रहे हैं।

  • दिल्ली में 13 फरवरी से जारी किसानों का आंदोलन
  • किसानों के विरोध के 200 दिन पूरे
  • अब दिल्ली की ओर बढ़ेंगे किसान
  • खनौरी और अन्य बॉर्डर पर जुटे लाखों किसान
  • जींद और पिपली में होगी महापंचायत
  • 15 सितंबर को जींद में होगी किसानों की महापंचायत
  • 22 सितंबर को पिपली में महापंचायत होगी
  • किसान नेता सरवन सिंह पंधेरा बोले
  • ‘हम केन्द्रीय एजेंसियों से डरने वाले नहीं’

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि चूंकि हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में कहीं नुकसान न हो जाए इसलिए बीजेपी दरअसल किसानों के विरोध से डरी हुई है। विशेष तौर पर अंबाला के पास शंभू सीमा पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां वे 13 फरवरी से वहां डेरा डाले हुए हैं।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

सरवन सिंह पंधेर ने ​कहा दिल्ली आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई। पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए। जिसमें 433 किसान घायल हुए। किसान शुभकरण सिंह की जान चली गई। लगभग 70 हजार अर्धसैनिक बल हरियाणा में तैनात किए गए। यह आंदोलन अब बीजेपी सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है।

अब राज्य में भी विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मोदी सरकार की ओर से इस बार भी भारतीय किसान यूनियन के नेता सुखविंदर कौर के घर पर छापा मारा। किसानों के विरोध को 200 दिन पूरे हो रहे हैं। लाखों लोग विरोध के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे में छापे मारे जा रहे हैं। लेकिन किसान केन्द्रीय एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने दिया समर्थन

बता दें पेरिस ओलिंपिक से डिसक्वालिफाई हुईं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर के साथ खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच पहुंचीं। यहां किसान नेताओं ने मंच पर विनेश को सम्मानित किया। किसानों की तरफ से आंदोलन को 200 दिन पूरे होने पर यहां कार्यक्रम रखा गया था।

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा किसानों को यहां बैठे आंदोलन पर 200 दिन हो गए, लेकिन जोश आज भी पहले दिन जैसा ही है। अब आपकी बेटी भी आपके साथ है। फोगाट न कहा वे सरकार को बताना चाहती हैं कि देश के लोग अपने हक की आवाज उठाते हैं तो हर बार इस पर राजनीति नहीं होती। इसे किसी धर्म से भी नहीं जोड़ना चाहिए।

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा वे सरकार से किसानों की बात सुननेका आग्रह करती हैं। सरकार की ओर से पिछली बार अपनी गलती को स्वीकार किया गया था। अब सरकार को अपने वादे पूरे करने चाहिए। इसे मुद्दे को हल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

Post Views: 745
Tags: #ahapanchayat Jind #Pipli mahapanchayat#Kisan MovementHaryana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version