Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

Dulhaniya Le Aayegi: दुल्हनिया ले आएगी’ में बाप-बेटी बन खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर ने जीता दिल, एक्ट्रेस ने बताया बेहतरीन एक्सपीरियंस

DigitalDesk by DigitalDesk
July 25, 2026
in मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
Dulhaniya Le Aayegi: दुल्हनिया ले आएगी’ में बाप-बेटी बन खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर ने जीता दिल, एक्ट्रेस ने बताया बेहतरीन एक्सपीरियंस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

खुशाली कुमार बीते कुछ वर्षों में अपनी फिल्मों के चयन से लगातार यह साबित कर रही हैं कि वह अपनी पहचान किसी सरनेम के सहारे नहीं, बल्कि दमदार किरदारों और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के जरिए बनाना चाहती हैं। उन्होंने बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के बजाय ऐसी फिल्मों और कहानियों को प्राथमिकता दी है, जिनमें अभिनय की गुंजाइश हो। इसी सोच के साथ वह स्वतंत्र प्रोडक्शन हाउस और उभरते फिल्मकारों के साथ भी लगातार काम कर रही हैं।

हाल ही में भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ओटीटी सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ में खुशाली कुमार की मौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया था। इस सीरीज में उनके सहज और ईमानदार अभिनय को काफी सराहा गया। इस प्रोजेक्ट ने यह भी दिखाया कि खुशाली पारंपरिक कमर्शियल फिल्मों तक सीमित रहने के बजाय मजबूत कहानी और प्रभावशाली किरदारों वाली स्क्रिप्ट्स को प्राथमिकता देती हैं।

Related posts

UCc allies consensus poses

UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, BJP के ‘मिशन 2029’ के सामने सहयोगियों की सहमति सबसे बड़ी चुनौती

September 15, 2026
2026 नानचिंग संस्कृति और पर्यटन महोत्सव का उद्घाटन हुआ

2026 नानचिंग संस्कृति और पर्यटन महोत्सव का उद्घाटन हुआ

September 15, 2026

अब खुशाली कुमार अपनी नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। आकाश आदित्य लांबा के निर्देशन में बनी यह फैमिली कॉमेडी फिल्म एक स्वतंत्र प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार हुई है। फिल्म में खुशाली पहली बार दिग्गज अभिनेता महेश मांजरेकर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। पिता-पुत्री की इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने फिल्म में एक अलग ही भावनात्मक रंग जोड़ा है, जहां खुशाली की फ्रेश स्क्रीन प्रेजेंस और महेश मांजरेकर का अनुभवी अभिनय एक-दूसरे को खूबसूरती से संतुलित करते हैं।

महेश मांजरेकर के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए खुशाली कुमार ने कहा, “महेश जी के साथ काम करना मेरे लिए एक शानदार सीखने वाला अनुभव रहा। ‘दुल्हनिया ले आएगी’ से पहले ही उन्होंने मुझे बता दिया था कि वह कलाकारों को पहले से स्क्रिप्ट देने में विश्वास नहीं रखते, क्योंकि वह चाहते हैं कि परफॉर्मेंस पूरी तरह ताज़ा और सहज महसूस हो। इसलिए मैं इस प्रक्रिया के लिए मानसिक रूप से तैयार थी। हर सीन मुझे सेट पर ही समझाया जाता था और मैं उस पल की भावनाओं के अनुसार ईमानदारी से प्रतिक्रिया देती थी। इससे हमारे परफॉर्मेंस बेहद वास्तविक और स्वाभाविक बन पाए।”

दिलचस्प बात यह है कि खुशाली ऐसे समय में कंटेंट-फर्स्ट फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं, जब दर्शक भी मजबूत कहानियों वाली फिल्मों को लगातार पसंद कर रहे हैं। उनका फिल्मी सफर भी अलग-अलग शैलियों में फैला हुआ है। ‘धोखा: राउंड डी कॉर्नर’ में उन्होंने आर. माधवन के साथ काम किया, जबकि ‘डेढ़ बीघा ज़मीन’ में प्रतीक गांधी के साथ नजर आईं। इसके बाद ‘Sapne Vs Everyone’ जैसी चर्चित सीरीज और अब ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के जरिए उन्होंने अपने अभिनय का एक और नया रंग दर्शकों के सामने पेश किया है।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ एक पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, इमोशन्स और दिल को छू लेने वाले पल देखने को मिलते हैं। फिल्म में खुशाली कुमार के अलावा महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को एक ओर जहां फिल्म क्रिटिक्स ने पसंद किया है तो दूसरी ओर फिल्म को दर्शकों की ओर से भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #KhushaliiKumar #DulhaniyaLeAayegi #MaheshManjrekar #Bollywood #FamilyComedy #EntertainmentNews #HindiCinema #MovieUpdate #LiveIndia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version