Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

खेलो इंडिया गेम्स: स्कॉलरशिप ने किया SP के बेटे को तीरंदाजी के लिए प्रोत्साहित

DigitalDesk by DigitalDesk
May 7, 2025
in पटना, बिहार, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
खेलो इंडिया गेम्स: स्कॉलरशिप ने किया SP के बेटे को तीरंदाजी के लिए प्रोत्साहित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

खेलो इंडिया गेम्स की स्कॉलरशिप ने किया तीरंदाजी में आने के लिए प्रोत्साहित

बिहार में इन दिनों खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 जारी है। जिसमें तीरंदाजी अंडर-18 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भागलपुर में आयोजित की इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं। भागलपुर स्थित सैंडिस कंपाउंड में इस प्रतियोगिता के तहत हो रहे खेलों में तमिलनाडु के युवा तीरंदाज स्मरण सरवेश भी शामिल हैं, जो अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। स्मरण सरवेश दरअसल तमिलनाडु के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जो बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में इस कटेगरी में अपने स्टेट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

युवा खिलाड़ी ने बताए स्कॉलरशिप के फायदे
वे भी खेलो इंडिया के स्कीम का हिस्सा हैं
एक युवा खिलाड़ी को इससे काफी मदद मिलती है
भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल महासंघ से मिलता है सपोर्ट
स्कॉलरशिप मिलने लगी तो उनका मन इस खेल में लगने लगा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में स्मरण सरवेश तीरंदाजी में पुरुषों के रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा फाइनल के प्रवेश कर चुके हैं। अब वे गुरुवार 8 मई को अपने खिताबी मुकाबले में गोल्ड पर निशाना साधने के लिए उतरेंगे। बता दें स्मरण सरवेश की मां तमिलनाडु में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी के एसपी की पद पर तैनात हैं। उनका बेटा अब तीरंदाजी में गोल्ड पर निशाना साधने के लिए तैयार है। फाइनल मुकाबले में गुरुवार 8 मई को तमिलनाडू के स्मरण सरवेश का सामना महाराष्ट्र के उज्जवल भरत ओलेकर से होगा।

सरवेश का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पिछली दो प्रतियोगिता में उन्होंने जो गलती की थी वो गलती यहां नहीं दोहरायेंगेे। सरवेश ने कहा पहले राउंड में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था, लेकिन आज वे एक अलग माइंडसेट के साथ मैदान में उतरे थे। उन्होंने पूरे मन से आज अपना खेल खेला। उन्हें अब उम्मीद है कि फाइनल मुकाबले में वे इस बार गोल्ड मेडल जीतकर ही लौटेंग।

दरअसल 16 वर्ष के सरवेश अब तक तीन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। पहली बार सरवेस ने सितंबर 2024 में ताइपे में आयोजित यूथ इंटरनेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जहां वे चौथे नंबर पर रहे थे। इसके बाद सरवेश ने इस साल फरवरी 2025 में थाइलैंड बैंकॉक में आयोजित एशिया कप में भी अपनी चुनौती को पेश किया था। साथ वे फरवरी 2025 में ही देहरादून में अपनी कटेगरी में टॉप-8 में शामिल थे।

सरवेश ने कहा वे जब 5 साल के थे तभी से उनकी मां चाहती थी कि वे शूटिंग में खेलें। लेकिन इसे शुरू करने के लिए कम से कम आठ साल उम्र होना जरुरी है। ऐसे में उनकी मां को लगता था कि शूटिंग शुरू करने के लिए कुछ प्रैक्टिस होना चाहिए। दोनों एक जैसा ही खेल है। लिहाजा वे प्रैक्टिस करने के लिए तीरंदाजी करने लगे। उन्होंने बताया खेलो इंडिया योजना के तहत सभी खिलाड़ियों को हर माह 10 हजार रुपये बतौर स्कॉलरशिप के रुप में मिलते हैं। सरवेश का नाम भी उसी स्कीम में शामिल हैं। सरवेश ने हाल में 10वीं की परीक्षा दी है। उन्हें अपने स्टेट तमिलनाडु से तो स्कॉलरशिप मिल ही रही है। इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन की ओर से भी उन्हें स्कॉलरशिप मिलना शुरू हो गई है।

 

Post Views: 877
Tags: #Bihar Assembly Election 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version