जमानत पर केजरीवाल का जेल से बाहर आना… क्या बदले गी आप की चुनावी रणनीति, केजरीवाल फूंकेंगे नई जान
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। वे तिहाड़ जेल से बाहर भी आ गए हैं। अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से बाहर आने से लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल पांचवे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को इसका लाभ होगा या फिर बीजेपी को केजरीवाल के जेल से बाहर आने का नुकसान होगा। इस विषय पर सियासी जानकार मंथन में जुटे हैं। सियासी जानकारों की माने तो अरविंद केजरीवाल का तिहाड़ जेल से बाहर आना बीजेपी के लिए लाभदायक तो कतई नहीं होगा। क्योंकि केजरीवाल अपने बयानों के माध्यम से मीडिया में सुर्खियां बटोरेंगे वे नैरेटिव बनाने में भी माहिर हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत
जमानत ने फूंक दी आम आदमी पार्टी में नई जान
आप का प्रचार और आक्रामक होगा
केजरीवाल के इर्द-गिर्द घूमेगी आप के प्रचार की कमान
अब दिल्ली में वोट की बारी..
… किसकी कितनी है तैयारी ?
ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल की चुनावी रणनीति में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। केजरीवाल जब जेल में थे तब आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल संभाल रहीं थी।सुनीता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की जनसभा को संबोधित भी किया और राजधानी दिलली में पार्टी प्रत्याशियों के लिए रोड भी शो किया। बता दें दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में हैं और तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी सूत्रों की माने तो कम समय में अधिक से अधिक चुनावी कार्यक्रम सीएम केरीवाल कर सकते हैं। लिहाजा केजरीवाल से बातचीत कर रणनीति भी तैयार की जा रही है।
केजरीवाल के तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। छोटी छोटी जनसभाओं के साथ रोड शो और सोशल मीडिया पर भी पार्टी प्रचार तेज करने वाली है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था और अब स्वयं मुख्यमंत्री केजरीवाल इस मामले पर कमान संभालेंगे।





