Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

डीके शिवकुमार ने क्यों कहा एक दिन वो जरुर बनेंगे मुख्यमंत्री,क्या डीके करेंगे बगावत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 4, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
DK Shivakumar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने कामकाज शुरु कर दिया है। चुनाव के बाद सिद्धारमैया और ​कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच सीएम की कुर्सी को लेकर जमकर सियासत हुई। कई दिनों तक रुठने मनाने का सियासी ड्रामा जारी रहा। इसके बाद सीएम की कुर्सी सिद्धारमैया को मिली तो डीके को डिप्टी सीएम के पद से ही संतोष करना पड़ा। लेकिन अब एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल रहे डीके शिवकुमार ने अपनी पीड़ा जाहिर की है।

  • समर्थकों के सामने छलका डीके का दर्द
  • ‘आपने सीएम बनाने के लिए दिया था वोट’
  • ‘लोगों ने बड़ी संख्या में उन्हें दिया वोट’
  • ‘आप चाहते थे कि मैं कर्नाटक का सीएम बनूं’
  • ‘हाईकमान की सलाह पर मैंने समझौता किया’
  • ‘भरोसा रखिए एक दिन जरुर बनूंगा मुख्यमंत्री’

सीएम पद को लेकर पहली बार खुलकर बोले डीके शिवकुमार

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने खुलकर अपने दिल का सियासी दर्द बयां किया। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान ​डीके ने जनता को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए ही उन्हें वोट दिया था। लेकिन क्या किया जाए। एक फैसला हुआ और उन्हें उस फैसले को मानना पड़ा। बता दें विधानसभा चुनाव के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब डीके शिवकुमार ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खुद के सीएम न बनने पर इस तरह खुलकर मंच से बात की हो। इतना ही नहीं डीके ने दर्द भी बयां किया। उन्होंने कहा गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सलाह पर उन्होंने समझौता किया है।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

‘समर्थक चाहते थे मैं कर्नाटक का सीएम बनूं’

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अपने समर्थकों से कहा कि आप लोगों ने बड़ी संख्या में उन्हें वोट दिया है। आप चाहते थे कि मैं कर्नाटक का सीएम बनूं, लेकिन क्या किया जा सकता है।? पार्टी ने एक फैसला लिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें सलाह दी थी। जिसके बाद उन्हें उनकी बात के आगे झुकना पड़ गया था। ​डीके शिवकुमार ने कहा फिलहाल उन्हें सब्र रखना होगा। समय का इंतजार करना होगा। डिप्टी सीएम बनने के बाद डीके शिवकुमार पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। जहां समर्थकों के बीच जब वे पहुंचे तो उनका दर्द छलक उठा। इस दौरान डीके भावुक भी नजर आए। हालांकि बाद में पार्टी हाईकमान के फैसले को मानने की बात कहकर सभी कयासों को ठंडा भी कर दिया। हालांकि कांग्रेस के इस तेजर्रार नेता ने अपने समर्थकों को यह भरोसा दिलाया है कि एक न एक दिन वे सीएम बनेंगे। उनकी उम्मीदें पूरी होंगी। वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री जरुर बनेंगे। डीके ने समर्थकों से कहा उनकी तरह ही आप सभी को फिलहाल धैर्य रखना होगा। समय आने का इंतजार हमें करना होगा।

डीके के पास डिप्टी सीएम के साथ वित्त मंत्रालय

बता दें डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम के साथ वित्त मंत्रालय भी दिया गया है। इतना ही नहीं कांग्रेस की ओर से यह भी भरोसा दिया गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक वे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी बने रहेंगे। इधर सियासी हल्कों और ​डी के शिवकुमार के समर्थकों में इस बात की भी चर्चा है कि डीके को अगले ढाई साल बाद राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस संबंध में किसी प्रकार का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Tags: Chief Minister SiddaramaiahDeputy CM DK ShivakumarKarnataka
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version