Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कर्नाटक में बह रही चुनावी बयार, सियासी पार्टियों के साथ चुनाव आयोग भी तैयार,कर्नाटक में बढ़ सकती है बीजेपी की परेशानी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 13, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
karnataka assembly election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मांड्या में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के साथ ही कर्नाटक में चुनावी शंखनाद कर दिया है। कर्नाटक में तीनों प्रमुख पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए अब कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी को सत्ता विरोधी लहर और भ्रष्टाचार के आरोपों को मात देने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ रही है। ऐसा लगता है कि रुझान उसके पक्ष में नहीं जा रहे हैं क्योंकि एक चुनावी सर्वेक्षण ने संकेत दिया है कि इस बार कर्नाटक में कमल खिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

इस सर्वे की मानें तो कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने वाला है। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का भी अनुमान लगाया जा रहा है। खास बात ये है कि इसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों को लगभग बराबर सीट मिलने की संभावना जाहिर की गई है। बता दें 2018 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। जबकि कांग्रेस और जेडी (एस) ने क्रमशः 78 और 37 सीटें हासिल कर सकी थीं। हालांकि कांग्रेस को साधारण बहुमत मिल सकता है। कांग्रेस को 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 106-110 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। उसे 39-42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इसकी तुलना में सत्ताधारी दल 33-36 फीसदी वोट शेयर के साथ 77-83 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं किंगमेकर बनने की उम्मीद कर रही जद (एस) 15-18 फीसदी वोट शेयर के साथ करीब 21-27 सीट जीतने की संभावना है। सर्वे ने दूसरों के 6-9 फीसदी वोट शेयर के साथ 1 से 4 सीट जीतने की भविष्यवाणी की है। कहा गया है कि 15 जनवरी से 28 फरवरी तक करीब 45000 लोगों के बीच जाकर ये सर्वे किया गया है। रिपोर्ट की माने तो राज्य में विकास की कमी, कोली समुदाय को आरक्षण प्रदान करने में विफलता ने कल्याण कर्नाटक में मतदाताओं के बीच असंतोष की भावना पैदा कर दी है। तो वहीं कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि पार्टी को वोटों का एक बड़ा हिस्सा मिल सकता है। हालांकि बीजेपी के पूर्व नेता जनार्दन रेड्डी के संगठन से कांग्रेस और बीजेपी दोनों के वोटों में सेंध लगने की उम्मीद है। कित्तूर कर्नाटक में कांग्रेस कुछ हद तक बढ़त हासिल कर सकती है। आरएसएस के मजबूत संगठन ने बीजेपी को इस क्षेत्र पर नियंत्रण करने में मदद की है। पुराने मैसूरु क्षेत्र में जद (एस) को बढ़ती बीजेपी के कारण करारा झटका लग रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अंतिम दौर में चुनाव आयोग की तैयारी

कर्नाटक में चुनाव करीब हैं। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि 80 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों को चुनावों में घर से वोट देने का विकल्प मिलेगा। बता दें 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने वाला है। इसलिए नई विधानसभा होनी है और उससे पहले चुनाव पूरे होने हैं।
कुमार ने आगे कहा कि अधिसूचना के पांच दिनों के भीतर फॉर्म 12डी उपलब्ध होगा, ताकि घर से मतदान करने के इच्छुक किसी भी 80 प्लस या पीडब्ल्यूडी मतदाता को सुविधा दी जा सके।
पहली बार हम कर्नाटक में सभी 80 से अधिक और विकलांग व्यक्तियों मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने जा रहे हैं यदि वे चाहें, तो वें से भी मतदान कर सकते हैं। बता दें भारत चुनाव आयोग का तीन सदस्यीय टीम तैयारियों की समीक्षा के लिए कर्नाटक के दौरे पर है। ईसीआई ने एक ट्वीट में कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बेंगलुरु में हैं।

Post Views: 289
Tags: BJPCongressElection CommissionKarnataka Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version