Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्या बजरंग बली लगाएंगे कर्नाटक में बीजेपी की नैया पार,बजरंग दल पर बैन के वादे से घिरी कांग्रेस

DigitalDesk by DigitalDesk
May 4, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
karnataka assembly election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब बजरंग दल पर विवाद की एंट्री ने माहौल बदल दिया है। राज्य में 10 मई को वोटिंग होना है और बीजेपी को बजरंग बली के रूप में नया सियासी हथियार मिल गया है। इसके साथ ही दूसरे कई मुद्दे नेपत्थ्य में चल गए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी कर्नाटक की हर रैली की शुरुआत अब बजरंग बली के उद्घोष से कर रहे हैं। चुनावी घोषणा पत्र में पीएफआई और बजरंग दल पर प्रतिबंध का ऐलान कर कांग्रेस ने चुनाव की सरगर्मी बढ़ा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने के वादे को बीजेपी चुनाव में भुना पाएगी?

  • बगावत और एंटी इंकंबेंसी का शिकार थी बीजेपी
  • बीजेपी को मिल गया बजरंग बली का सहारा
  • कांग्रेस के घोषणा पत्र के बाद बदला सियासी माहौल
  • बजरंग दल पर प्रतिबंध का कांग्रेस ने किया वादा
  • बीजेपी को मिला बैठे-बिठाए चुनावी मुद्दा
  • बजरंग दल पर प्रतिबंध का मुद्दा भुनाने में जुटी बीजेपी
  • कर्नाटक में हिन्दुओं की संख्या 6.11 करोड़ है

कर्नाटक की चुनावी सियासत में अब तक कांग्रेस का पलड़ा भारी लग रहा था। इतना ही नहीं सर्वे और पोल में भी कांग्रेस बढ़त बनाते नजर आ रही थी। लेकिन कांग्रेस के घोषणा पत्र ने उसे ही पीछे धकेल दिया। बजरंग दल को बैन करने की वादा कर कांग्रेस ने एक तरह से बीजेपी को संजीवनी दे दी है। यही वजह है कि कर्नाटक के चुनावी रण में फिलहाल हिंदुत्व के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बीजेपी को दिखी उम्मीद की किरण

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले सत्तारुढ़ बीजेपी को अपनों की बगावत और एंटी इंकंबेंसी का  भय सता रहा था। जिसे अब बजरंगबली से सहारा है। दरअसल कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पीएफआई और बजरंग दल को बैन करने का वादा किया है। इसके के साथ ही बीजेपी को उसे बैठे-बिठाए ऐसा मुद्दा दे दिया ,जिसे बीजेपी पूरी तरह भुनाने में जुट गई है। खासतौर पर उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में बीजेपी को इस मुद्दे से खासी उम्मीद नजर आने लगी है। यहां पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के पार्टी छोड़कर जाने के बाद से बीजेपी अपने आप को कमजोर महसूस कर रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक में चुनावी रैली की शुरुआत ही बजरंग बली के नारे से कर रहे हैं।

बजरंग बली के नारे से पीएम मोदी कर रहे आगाज

दक्षिण कर्नाटक के मुदबिदरी में भी प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन बजरंग बली के नारे के साथ शुरु किया। इतना ही नहीं पीएम ने अपने स्वाभाविक अंदाज में कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। बगैर नाम लिए उन्होंने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। इसमें सबसे खास बात रही बजरंग बली का नारा। बता दें इससे पहले मंगलवार की शाम को कर्नाटक के हनागल तालुक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए भाषण के दौरान जय श्री राम और जय बजरंगबली के जमकर नारे लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने तो भगवा कपड़ा भी मंच से लहराया।

कर्नाटक में 12.91 प्रतिशत मुस्लिम और 84 प्रतिशत हिन्दू आबादी

कर्नाटक में 2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या करीब 6.11 करोड़ है। जिसमें से हिन्दूओं की संख्या करीब 5.13 करोड़ यानी 84 फीसदी के आसपास है तो मुस्लिम आबादी 79 लाख यानी 12.91 फीसदी के आसपास है। राज्य में ईसाई वर्ग के लोगों की जनसंख्या करीब 11 लाख और जैन समाल के लोगों की जनसंख्या करीब 4 लाख है। कर्नाटक की सियासत में इन दिनों धर्म का मुद्दा गरम और चरम पर है। बजरंग दल पर प्रतिबंध के एलान के बाद ध्रुवीकरण और तुष्टीकरण की सियासत तेज हो गई है। राज्य में 12.91 प्रतिशत मुस्लिम आबादी 224 सीटों में 40 सीट पर सीधा असर डालती है। अमूमन मुस्लिम वर्ग कांग्रेस का वोट बैंक माना जाता है। ऐसे में बीजेपी बजरंग दल के मुद्दे को हवा देकर राज्य की 84 फीसदी हिन्दू आबादी अपनी ओर आकृषित करने की कोशिश में जुटी हुई है।

कर्नाटक में अब तक बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा

कर्नाटक चुनाव में इससे पहले बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा माना जा रहा था। बेरोजगारी के बाद गरीबी को लेकर लोग चिंतित थे। अब हिन्दूत्व का मुद्दा धीरे धीरे बड़ा होता जा रहा है। बता दें पिछले दिनों एक सर्वे में  28 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगागार पर चिंता जताई थी। इस सर्वे में 25 प्रतिशत के आसपास लोगों ने गरीबी को लेकर भी अपनी चिंता जताई थी। राज्य के युवा मतदाता बेरोजगारी बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो ग्रामीण अंचल में मतदाताओं के लिए गरीबी बड़ा मुद्दा है।

Post Views: 151
Tags: Bajrang Dal BanBJP issueCongress ManifestoKarnataka Assembly Elections 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version